विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

नोएडा : मामूली विवाद में CRPF के सिपाही ने सहायक सब इंस्पेक्टर को गोली मारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक को सीआरपीएफ के सिपाही ने बुधवार सुबह को मामूली विवाद में गोली मार दी.

नोएडा : मामूली विवाद में CRPF के सिपाही ने सहायक सब इंस्पेक्टर को गोली मारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक को सीआरपीएफ के सिपाही ने बुधवार सुबह को मामूली विवाद में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय की सिपाही संजीव कुमार से किसी बात को लेकर झड़प हो गयी.

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : कानपुर में 8वीं के छात्र ने पिता के रायफल से खुद को मारी गोली

सिपाही ने सरकारी राइफल से एएसआई को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज शाम को उसकी मौत हो गई.  उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त राइफल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. 

VIDEO: CRPF जवान ने अपने साथियों पर बरसाईं गोलियां (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com