प्रतीकात्मक फोटो.
मुजफ्फपुर:
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के मिठनपुरा थाना के ईमली चौक इलाके में चार लोगों ने घरवालों के सामने ही 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप किया. मिठनपुरा थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने सोमवार को बताया कि 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की इस वारदात को पीड़िता के घर में ही अंजाम दिया गया.
यह भी पढ़ें : जयपुर में युवती से कथित गैंग रेप, निर्वस्त्र हालत में तीसरी मंजिल से कूदी
उन्होंने कहा कि आरोपियों में एक कार्टन फैक्ट्री का संचालक भी शामिल है. उन्होंने युवती के परिजनों की पिटाई की और उनका हाथ-मुंह बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया. थाना अधीक्षक विजय राय ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें : यूपीः इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थी नर्सिंग छात्रा, इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराए जाने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी.
VIDEO: हरियाणा में छात्रा का अपहरण कर कथित गैंगरेप
(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं