विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर, घटनास्थल की तलाशी में मिले शव और हथियार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया.

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर, घटनास्थल की तलाशी में मिले शव और हथियार
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर- प्रतीकात्मक फोटो
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडुवांडी और कवाड़गांव के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया. दल जब मुडुवांडी और कवाड़गांव के जंगल में था. तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की.

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, तीन कथित महिला नक्सली गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली फरार हो गए. बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो वर्दीधारी नक्सलियों का शव, एक 303 रायफल, 12 बोर की बंदूक और एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया.

VIDEO- रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला


उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. इस संबंध में अभी अन्य जानकारी ली जा रही है.

इनपुट- भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com