नतालिया बाकेशेव और दिमित्री बाकेशेव
- दोनों पति-पत्नी डेटिंग साइट के जरिए शिकार ढूंढते थे
- उनके घर से इंसान का मीट, खालें और नरमुंड बरामद हुआ है
- मेडिकल जांच में दोनों को दिमागी तौर पर स्वस्थ पाया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रूस में पुलिस ने नरभक्षी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले 30 सालों में 30 या इससे ज्यादा इंसानों को मारकर खा गए. यही नहीं इन लोगों ने इंसानी मीट का अचार तक बनाकर रखा था. दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस ने इनके घर से आठ लोगों के शरीर के अंग भी बरामद किए हैं.
इंसानी मांस खाने वाले दो भाइयों को 12 साल की सजा
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक क्रासनोदर सिटी में रहने वाले 35 साल के दिमित्री बाकेशेव ने कुबूल किया है कि वह अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों को मारकर खा चुका है. इस काम में उसकी 42 साल की पत्नी नतालिया बाकेशेव भी उसका साथ दे रही थी. नतालिया पेशे से नर्स है. दोनों मिल्रिटी अकेडमी के क्वार्टर हॉस्टल में रहते थे और उनके फ्रिज और फ्रीजर से इंसानी अंग भी मिले हैं. यही नहीं इनके घर से इंसानी मीट के अचार का एक जार और 19 खालें भी बरामद की गईं हैं. यही नहीं उनके घर से एक प्लेट भी मिली है जिसमें इंसान का कटा हुआ सिर और संतरे रखे हुए थे. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि नतालिया इंसान के मीट के बिस्कुट बनाकर लोकल रेस्टोरेंट में उनकी सप्लाई करती थी.
पाकिस्तान में तीन लाख रुपये किलो बिक रहा है शेर का मांस!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 11 सितंबर से इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस को सड़क से एक खराब मोबाइल मिला, जिसमें लाशों के साथ आदमखोर पति-पत्नी की तस्वीरें थीं. इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की. दावा किया जा रहा है कि दिमित्री अनाथ है और जब वह टीनएज था तब नतालिया उसे अनाथ आश्रम से अपने साथ ले आई और जब वह 18 साल का हो गया तो उसने उससे शादी कर ली. पुलिस को शक है कि दोनों डेटिंग साइट के जरिए अपना शिकार ढूंढते थे.
जानिए कुख्यात 'निठारी कांड' के बारे में सब कुछ
बताया जा रहा है कि नतालिया को दक्षिण रूस से गायब हुई कुछ लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं गईं, जिनमें से दर्जनों लड़कियों को उसने पहचान लिया. पुलिस सूत्र के मुताबिक, 'तस्वीरों को देखकर नतालिया ने उन्हें पहचान लिया. उसने पति के साथ मिलकर पहले इन लड़कियों की हत्या की और फिर उन्हें पकाकर खा लिया.' ख़बरों में कहा जा रहा है कि मनोवैज्ञानिक ने नतालिया की जांच भी की और मानसिक रूप से स्वस्तथ बताया है. उनके घर से पीड़ितों के कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. यही नहीं कई ऐसे वीडियो भी मिले हैं जिनमें इंसानी मांस से खाना बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नतालिया मिलिट्री एकेडमी में नर्स थी और मुमकिन है कि उसने वहां काम कर रहे ट्रेनी पायलटों के साथ इंसानी मीट शेयर किया हो. ख़बरों में कहा जा रहा है कि नतालिया को पीने की लत थी और इसी वजह से बतौर नर्स उसकी छुट्टी कर दी गई थी.
बहरहाल, पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
VIDEO

RT First images from #Russian #cannibalcouple apartment emerge https://t.co/av6zFO4uqV pic.twitter.com/sRIrbClq1k
— Leonel (@advogadohenry) September 25, 2017
पाकिस्तान में तीन लाख रुपये किलो बिक रहा है शेर का मांस!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 11 सितंबर से इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस को सड़क से एक खराब मोबाइल मिला, जिसमें लाशों के साथ आदमखोर पति-पत्नी की तस्वीरें थीं. इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की. दावा किया जा रहा है कि दिमित्री अनाथ है और जब वह टीनएज था तब नतालिया उसे अनाथ आश्रम से अपने साथ ले आई और जब वह 18 साल का हो गया तो उसने उससे शादी कर ली. पुलिस को शक है कि दोनों डेटिंग साइट के जरिए अपना शिकार ढूंढते थे.
जानिए कुख्यात 'निठारी कांड' के बारे में सब कुछ
बताया जा रहा है कि नतालिया को दक्षिण रूस से गायब हुई कुछ लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं गईं, जिनमें से दर्जनों लड़कियों को उसने पहचान लिया. पुलिस सूत्र के मुताबिक, 'तस्वीरों को देखकर नतालिया ने उन्हें पहचान लिया. उसने पति के साथ मिलकर पहले इन लड़कियों की हत्या की और फिर उन्हें पकाकर खा लिया.' ख़बरों में कहा जा रहा है कि मनोवैज्ञानिक ने नतालिया की जांच भी की और मानसिक रूप से स्वस्तथ बताया है. उनके घर से पीड़ितों के कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. यही नहीं कई ऐसे वीडियो भी मिले हैं जिनमें इंसानी मांस से खाना बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नतालिया मिलिट्री एकेडमी में नर्स थी और मुमकिन है कि उसने वहां काम कर रहे ट्रेनी पायलटों के साथ इंसानी मीट शेयर किया हो. ख़बरों में कहा जा रहा है कि नतालिया को पीने की लत थी और इसी वजह से बतौर नर्स उसकी छुट्टी कर दी गई थी.
बहरहाल, पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं