विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी की

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी की
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक पत‌ि ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फ‌िर खुदकुशी कर ली. थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के कुछ घंटे बाद सेक्टर-128 में जाकर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार ने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 128 में एक व्यक्ति ने पीपल के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली है.

यह भी पढ़ें :  बिजनौर : पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की, दंपति के बीच विवाद था

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना वायरलेस सेट से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई. थोड़ी देर बाद उसकी पहचान रविंद्र निवासी सेक्टर-93 के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि रविंद्र ने सुबह को अपनी पत्नी पिंकी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी. 

VIDEO :  एसीपी के घर मौत का तांडव


इस मामले में उसके ससुर जगदीश ने थाना फेस-2 में उसके खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. कुमार ने बताया कि अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद रविंद्र ने सेक्टर 128 में जाकर पार्क में एक पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com