- ईडी की टीम ने PMLA एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया था
- शुरुआती दौर में दिल्ली पुलिस की टीम ने यह मामला दर्ज किया था
- नोटबंदी के दौरान तीन करोड़ 70 लाख रुपये की बंद करंसी जब्त की थी
नोटबंदी के दौरान दिल्ली स्थित एक्सिस बैंक में हुए फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की है. ईडी ने प्रोवीजनल अटैचमेंट का निर्देश जारी किया है.
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने करीब पौने तीन करोड़ की संपत्तियों का अटैचमेंट किया है. ईडी की टीम ने PMLA एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया था. निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक मोहित गर्ग, राजकुमार शर्मा, पुनीत जैन, प्रवेश कुमार गांधी, महफूज खान, राजीव सिंह कुशवाहा, विनोद देशमुख सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती दौर में दिल्ली पुलिस की टीम ने यह मामला दर्ज किया था.
ईडी की टीम ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज उसी मामले को आधार बनाते हुए मामला दर्ज किया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने नोटबंदी के दौरान तीन करोड़ 70 लाख रुपये की प्रतिबंधित भारतीय करेंसी (एक हजार रुपये वाले नोट) जब्त की थी. दिल्ली पुलिस ने नितिन गुप्ता, मोहित गर्ग, विनीत गुप्ता, शोभित सिन्हा सहित कई बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.
नोएडा : एक्सिस बैंक में फर्जी खातों के मामले में पुलिस ने दर्ज किए दो मामले
VIDEO : काले धन को सफेद करने के मामले में दो मैनेजर पकड़े गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं