उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर घूमने आयी नाबालिग से उसके सगे मामा के कथित छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है. प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि 40 वर्षीय मामा ने 14 वर्षीया भांजी के साथ छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं भांजी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. कुमार ने बताया कि बालिका से छेड़छाड़ करने वाले मामा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी पिता को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ये पहला मामला नहीं है. अभी कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपनी ही बेटी से दो साल तक रेप करने और बाद में उसकी हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपी पिता ने 26 जुलाई की रात को अपनी बेटी का गला रेतकर उसकी हत्या की थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी का निधन 15 साल पहले ही हो गया था. पीड़िता की उम्र 19 साल थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिश्ते शर्मसार: कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में सामने आया था. जहां एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई. उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया था कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई. किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है.
दिल्ली: बेटी से बलात्कार के प्रयास में पिता को 10 साल की सजा, कोर्ट ने की यह टिप्पणी
गुरुग्राम से भी हाल ही में एक युवक को अपनी आठ साल की बेटी के साथ कई महीनों तक रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया था कि कक्षा चार में पढ़ने वाली लड़की ने जब पड़ोसियों को इस बारे में बताया तो इसका खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. (इनपुट-भाषा)
VIDEO: बच्ची से रेप करने वाले पिता ने की खुदकुशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं