प्रतीकात्मक तस्वीर
बलिया:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में थप्पड़ मारने से कक्षा पांच की एक छात्रा की मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है. रसड़ा कोतवाली के प्रभारी जगदीश चन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आज आरोपी शिक्षिका रजनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है , जिसमें छात्रा के सिर पर चोट के दो निशान मिले हैं. गौरतलब है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक कान्वेंट स्कूल में गत पांच फरवरी को पढ़ाई के दौरान रजनी उपाध्याय नामक शिक्षिका ने कक्षा पांच की छात्रा सुप्रिया वर्मा (11) को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद कल तड़के सुप्रिया की बनारस के अस्पताल में मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें - ओडिशा : 9वीं की छात्रा को गलत तरीके से छूने पर शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा के पिता सन्तोष वर्मा की शिकायत पर शिक्षिका रजनी उपाध्याय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में रसड़ा कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था.
VIDEO: बालमन में हिंसा क्यों? छुट्टी के लिए एक छात्रा ने छात्र को मारा चाकू!
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं