(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- लूूट में शामिल 22 वर्षीय एक डांसर को गिरफ्तार किया गया है.
- राम नाम के व्यक्ति ने अदनान को लूट में शामिल किया था.
- राम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
द्वारका में एक पिज्जा की दुकान पर लूट की घटना में कथित रूप से शामिल 22 वर्षीय एक डांसर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शो में ऑडिशन दे चुका है. पुलिस ने बताया कि अपना डांस का करियर बनाने की खातिर अदनान खान को पैसों की सख्त जरूरत थी. वह यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है जिस पर वह अपने डांस के वीडियो डालता है. द्वारका स्थित पिज्जा आउटलेट पर पिछले वर्ष 11 दिसंबर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. वे साढ़े तीन लाख रूपये लूट ले गए थे. राम नाम के व्यक्ति ने अदनान को लूट में शामिल किया था. राम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
VIDEO : दिल्ली में एटीएम लूटने के लिए बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : दिल्ली में एटीएम लूटने के लिए बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं