विज्ञापन

RCB ने किया था बाहर, अब इस टीम में लौटे तेज गेंदबाज यश दयाल, अभिषेक पोरेल की भी वापसी

तेज गेंदबाज यश दयाल को आने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है.

RCB ने किया था बाहर, अब इस टीम में लौटे तेज गेंदबाज यश दयाल, अभिषेक पोरेल की भी वापसी
यश दयाल
X (formerly Twitter)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को आने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है. बड़ी बात ये है कि दयाल ने जून 2025 के बाद से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. टीम की कप्तानी आर्यन जुयाल करेंगे और इसमें अभिनंदन सिंह भी शामिल हैं, जो 29 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और जिन्होंने कभी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला है.

दरअसल, दयाल IPL 2025 के फाइनल (जिसमें वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे) के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण खेल से दूर हो गए थे, उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए आरसीबी ने 'निजी कारणों' का हवाला देते हुए टीम से बाहर कर दिया था.

आने वाले घरेलू सीजन के लिए उनके छत्तीसगढ़ जाने की चर्चा थी और माना जा रहा है कि इसके लिए कागजी कार्रवाई भी चल रही थी और उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए प्री-सीजन कैंप में हिस्सा भी लिया था, लेकिन उनकी घरेलू एसोसिएशन द्वारा चुने जाने के बाद यह योजना खटाई में पड़ गई. हाल ही में, दयाल ने जून में गाजियाबाद प्रीमियर लीग T20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

जीशान अंसारी की भी वापसी

वहीं दूसरी ओर, लेग-स्पिनर जीशान अंसारी ने छह साल के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश की रेड-बॉल टीम में वापसी की है. उन्होंने हाल ही में जुलाई में गाले में श्रीलंका A के खिलाफ इंडिया A के लिए चार दिन का मैच खेला था, जो उनका छठा फर्स्ट-क्लास मैच था.

उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम

आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करण शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, ज़ीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह, कार्तिक त्यागी.

अभिषेक पोरेल की भी रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी

इसके अलावा विवादों में घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को बुधवार को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया. बंगाल को सत्र के अपने पहले मुकाबले में कल्याणी में दिल्ली से भिड़ना है. पोरेल को हाल में बलात्कार के एक मामले में जमानत मिली थी. उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली बंगाल टीम में जगह दी गई है जो एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर दिल्ली का सामना करेगी.

बंगाल का सत्र का पहला मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स से कल्याणी स्थानांतरित कर दिया गया है. ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालया से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और वापसी की कोशिश कर रहे आकाश दीप को भी शामिल किया गया है. आकाश दीप न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. बंगाल और दिल्ली एलीट ग्रुप सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज के साथ शामिल हैं.

बंगाल टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधू जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मंडल.

स्टैंडबाय: करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता, आदित्य पुरोहित.

ये भी पढ़ें-  दहाड़ लगाने के लिए मोहम्मद शमी को मिल गया मंच, जानें किस टीम की तरफ से हल्ला बोलने जा रहे हैं 'लाला'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranji Trophy, Cricket, Yash Dayal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com