World Cup 2023, AFG vs AUS: अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने किया धमाल, एक पारी में बना दिए आधा दर्जन से अधिक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 291 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया.

World Cup 2023, AFG vs AUS: अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने किया धमाल, एक पारी में बना दिए आधा दर्जन से अधिक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 39वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 291 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया. इब्राहिम जादरान ने मैच में 143 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली और इस पारी के दम पर वो अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इब्राहिम जादरान ने सिर्फ इतना ही नहीं, इस मैच में आधा दर्जन रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने शिखर धवन और क्विंटन डी कॉक को भी पीछे छोड़ दिया.

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.


ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
20 वर्ष 282 दिन - मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश), कार्डिफ़, 2005
21 वर्ष 138 दिन - सचिन तेंदुलकर (भारत), कोलंबो आरपीएस, 1994
21 वर्ष 309 दिन - डेविड गॉवर (इंग्लैंड), मेलबर्न, 1979
21 वर्ष 330 दिन - इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान, मुंबई, 2023 विश्व कप
21 वर्ष 341 दिन - क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), सिडनी, 2014

वनडे विश्व कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
20 वर्ष 196 दिन - पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) बनाम एनईडी, कोलकाता, 2011
21 वर्ष 76 दिन - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, जयपुर, 1996
21 वर्ष 87 दिन - अविष्का फर्नांडो (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
21 वर्ष 330 - इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
22 वर्ष 106 दिन - विराट कोहली (भारत) बनाम BAN, मीरपुर, 2011
22 वर्ष 300 दिन - सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम केन, कटक, 1996

अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक वनडे शतक
6- मोहम्मद शहजाद
5 - रहमानुल्लाह गुरबाज़
5- रहमत शाह
5 - इब्राहिम जादरान

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
101* - इब्राहिम जादरान बनाम एयूएस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
96 - समीउल्लाह शिनवारी बनाम एससीओटी, डुनेडिन, 2015
87 - इब्राहिम जादरान बनाम PAK, चेन्नई, 2023
86 - इकराम अलीखिल बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
80 - हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023
80 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक रन
3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023
3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023
3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
132* - नील जॉनसन (ZIM), लॉर्ड्स, 1999
130 - क्रिस हैरिस (न्यूजीलैंड), चेन्नई, 1996
129* - इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), मुंबई, 2023
117 - शिखर धवन (IND), द ओवल, 2019
116 - रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), धर्मशाला, 2023

अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
8 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019
8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्टल, 2019
7 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

विश्व कप पारी के आखिरी 10 ओवरों में एएफजी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन
96/2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
68/4 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
68/5 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च टीम स्कोर
291/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS, 2023
288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
286/2 बनाम PAK, चेन्नई, 2023
284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
272/8 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: अफगानिस्तान कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के रास्ते हो जाएंगे बंद, जानिए क्या है समीकरण