- भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रही वर्ल्डकप 1983 की जीत
- चैंपियन टीम को पुरस्कार देने के लिए बोर्ड के पास नहीं थी राशि
- बोर्ड के आग्रह पर लताजी ने कार्यक्रम करके धनराशि जुटाई थी
भारतीय क्रिकेट के लिहाज से 25 जून की तारीख को मील का पत्थर माना जा सकता है. भारतीय टीम ने वर्ष 1983 में इसी दिन वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्डकप को जीता था. कपिल देव के रणबांकुरों ने वह कारनामा करके दिखाया था, जिसकी उस समय किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. कपिल देव ने नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम जब यह वर्ल्डकप खेलने इंग्लैंड पहुंची थी तो उसे बेहद कमजोर आंका जा रहा था, लेकिन मैच-दर-मैच मिली जीत के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन ऊंचाई छूता गया.
यह भी पढ़ें: जब कपिल की टीम ने जीता था वर्ल्डकप, यह खिलाड़ी बना था जीत का हीरो
फाइनल में क्लाइव लॉयड के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज टीम से भारत का मुकाबला था. उस समय की वेस्टइंडीज टीम बेहद मजबूत थी और 1975 और 1979 में आयोजित दोनों वर्ल्डकप में वही चैंपियन बनी थी. ऐसे में हर कोई फाइनल में भारत के अभियान को खत्म मान रहा था लेकिन कपिल के जांबाजों ने असंभव को संभव करते हुए भारतीय के लिए जीत हासिल की. भारतीय टीम की ओर से बनाया गया 183 रन का छोटा सा स्कोर चेज करना भी वेस्टइंडीज को भारी पड़ा था और वह 140 रन बनाकर आउट हो गई थी. 1983 की यह जीत न केवल क्रिकेट की दशा और दिशा बदलने वाली साबित हुआ. उस समय तक देश में खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा नहीं मिलता था लेकिन इस जीत ने पूरी तस्वीर बदल डाली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो: 30 साल के बाद लता मंगेशकर और आशा साथ-साथ
इस बड़ी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करने और 'बड़ा' पुरस्कार देने के बारे में सोच रहा था लेकिन समस्या यह थी कि उसके पास ज्यादा धनराशि नहीं थी. क्रिकेट का खेल उस समय तक पेशेवर रूप नहीं ले पाया था और उस समय बीसीसीआई आज की तरह 'धनकुबेर' नहीं था. स्वरकोकिला लता मंगेशकर ऐसे में बीसीसीआई और खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आई थीं. खिलाड़ियों को आर्थिक पुरस्कार के लिए धन जुटाने की खातिर बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एनकेपी साल्वे ने लताजी से एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया. क्रिकेट को बेहद पसंद करने वाली लता मंगेशकर इसके लिए फौरन तैयार हो गईं. देश की राजधानी दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के करीब 20 लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई जिसे पुरस्कार के रूप में विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दिया गया. इसे लताजी की महानता ही कहा जाएगा कि उन्होंने मुफ्त में बीसीसीआई के लिए यह कार्यक्रम किया. विश्वकप की विजेता भारतीय टीम के लिए लताजी की खास भेंट रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं