
4.5 ओवर (0 रन) टर्न होती दिखी गेंद यहाँ पर| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके हूडा|
नम्बर तीन पर कौन आएगा? दीपक हूडा को भेजा गया है...
4.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका!!! कप्तान रोहित शर्मा 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अकील हुसैन के हाथ लगी पहली विकेट|
4.3 ओवर (6 रन) छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
4.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.1 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
3.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 4 ओवर के बाद 46 बिना किसी नुकसान के भारत|
3.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर स्काई ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी दौरान बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया|
3.4 ओवर (1 रन) ओहो!! हवा में गेंद लेकिन गैप में जा गिरी बॉल!! बाल बाल बचे रोहित क्यों कि गेंद गेंद फील्डर के हाथ में भी जा सकती थी| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और कवर की ओर नो मेंस लैंड में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया|
3.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
3.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
2.6 ओवर (6 रन) छक्का! 25 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस ओवर में भारतीय टीम पूरी तरह से मुकाबले में ऊपर आती हुई दिखी है| अपिश ड्राइव शॉट कह सकते हैं इसे रोहित द्वारा| ये शॉट उनके क्लास का एक हिस्सा है| आगे की गेंद को कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
2.5 ओवर (1 रन) बड़े हिट के बाद एक सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.4 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| बाहर की गेंद पर स्काई अक्सर ऐसा शॉट लगा ही देते हैं|
2.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!!! ये शॉट काफ़ी खेलते हैं स्काई!! हेलिकॉप्टर फ्लिक!!! आगे डाली गई गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने हेलिकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल किया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच, छह रनों के लिए|
2.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते हैं हिट मैन!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे रोहित वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर ली| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
2.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की बॉल पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
1.5 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
1.4 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| किसी भी फील्डर के पास मौका नहीं बन सका गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| साथ ही साथ बाल बाल बचे स्काई भी यहाँ पर| ये शॉट सीधा उनके पास से निकला है, अगर सही समय पर झुकते नहीं तो गेंद सीधा उनके शरीर से जा टकराती|
1.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद पर रोहित ने डिफेंड करना सही समझा|
1.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन ले लिया|
1.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
दूसरे छोर से डोमिनिक ड्रेक्स गेंद लेकर आये हैं...
0.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.5 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री रोहित के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
0.4 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर रोहित ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया| उनके बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आ रही है गेंद, ये अच्छे संकेत हैं टीम इंडिया के लिए|
0.3 ओवर (1 रन) स्काई ने भी सिंगल निकालकर अपना खाता खोल लिया यहाँ पर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
0.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! रोहित ने अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|
0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर रोहित ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ वेस्टइंडीज़ टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के कन्धों पर होगा| वहीँ मेज़बान टीम के लिए पहला ओवर लेकर अकील हुसैन तैयार...
(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह
(playing 11 ) वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन) - ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, ओबेड मैकॉय
रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करने को देख रहे थे| विकेट कैसा खेलेगी ये पता नहीं था इसलिए बोलिंग लेना चाहते थे लेकिन अब पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर लगाना होगा| खिलाड़ियों की भूमिका पर रोहित ने कहा कि वो जो भी करते हैं हम उनको आत्मविश्वास देते जाते हैं| उनको निखारने के लिए हम जो भी कर सकते हैं वो कर रहे हैं| टीम में बदलाव पर बताया कि हार्दिक, अश्विन और श्रेयस के स्थान पर बिश्नोई, अक्षर और संजू आज का मैच खेल रहे हैं|
टॉस जीतकर बात करने आए वेस्टइंडीज़ टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| पिच कुछ समय से कवर्स के अंदर थी जिसके कारण पिच में नमी आ गई होगी और हम इसका फ़ायदा उठाना चाहेंगे| आगे पूरन ने कहा कि हम शुरुआती विकेट को हासिल करने पर ध्यान देगें| जाते-जाते बोला कि हम सेम टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं|
टॉस - वेस्टइंडीज़ ने जीता है टॉस और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हूडा का खाता तो खुला साथ ही एक सफल ओवर की समाप्ति भी हुई जहाँ रोहित का एक बड़ा विकेट आया| इस गेंद को हलके हाथों से कवर्स की दिशा में खेला और रन भाग लिया| 5 के बाद 54/1 भारत|