- शाकिब अल हसन बनें बांग्लादेश के अगले टेस्ट कप्तान
- लिटन दास को बनाया गया उपकप्तान
- बांग्लादेश जल्द ही वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में देगी चुनौती
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक (Mominul Haque) के टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को अपना अगला टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है. यह पहली बार नहीं है जब शाकिब को बांग्लादेश की कमान दी गई है. इससे पहले भी वह दो बार टीम की अगुवाई कर चूके हैं.
इसके अलावा बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) को भी एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. दास को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. बता दें बांग्लादेश क्रिकेट टीम रेड बॉल क्रिकेट में इस महीने की अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच क्रमशः दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'गब्बा गब्बा करने वालो को याद दिला दिया अब्बा': वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐसे उड़ाया मजाक
इससे पहले बीते मंगलवार को अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक ने खराब फॉर्म की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस साल अबतक कुल छह टेस्ट मुकाबले खेले थे. इस दौरान उनके बल्ले से 16.20 की एवरेज से महज 162 रन ही निकले थे.
मोमिनुल हक को साल 2019 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया था. दरअसल हक से पहले टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ही थे, लेकिन उस दौरान आईसीसी द्वारा बैन किए जानें के बाद हक को टीम की कमान दी गई थी.
मोमिनुल ने अपने कार्यकाल में बांग्लादेश को तीन टेस्ट जिताए जिसमें न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एतिहासिक टेस्ट भी शामिल है. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कुल 17 टेस्ट मुकाबलों में अगुवाई की. इस दौरान टीम को 12 टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो टेस्ट ड्रा रहे और तीन टेस्ट में जीत मिली.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं