- बेयरस्टो ने लिया गजब का कैच
- लॉर्ड्स टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा
- जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी ने बटोरी सुर्खियां
England vs New Zealand, 1st Test: थ्यू पोट्स और अनुभवी जेम्स एंडरसन के चार-चार विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने नए कप्तान और नए कोच की अगुआई में नए युग की शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय से पहले 132 रन पर ढेर कर दिया.इंग्लैंड की ओर से पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज पोट्स ने 13 जबकि एंडरसन ने 66 रन देकर चार-चार विकेट चटकाए. इसके अलावा जब इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू की तो उनकी बल्लेबाजों का भी हाल बेहाल रहा और पहले दिन के खेल खत्म होने पर इंग्लैंड के 7 विकेट पर 116 रन पर गिर गए. लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का करिश्मा देखना को मिला, लेकिन वहीं, दूसरी ओर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने स्लिप में दो कैच लेकर महफिल लूट ली.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेयरस्टो ने पहले तो विल यंग का कैच लिया तो वहीं दूसरी ओर टॉम लैथम का कैच लेकर कमाल कर दिया. दोनों कैच बेयरस्टो ने कुछ ऐसे लिया कि हर कोई हैरान रह गया. बल्लेबाज तो कई दफा पवेलियन जाते वक्त पीछे मुड़कर देख रहे थे कि मानों उन्हें लग रहा हो कि यह आखिर में कैसे हो सकता है.
Oh Jonny Bairstow!
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
Match Centre: https://t.co/kwXrUr13uJ
#ENGvNZ ???????? |@jbairstow21 pic.twitter.com/Rq89Opc31D
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों कैच के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स भी रोमांच के सागर में गोते लगा रहे हैं. बेयरस्टो द्वारा लिए गए दोनों कैच में गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) थे जिसने इस कैच को और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया.
ENG vs NZ : LORD's Test के पहले दिन की 5 बड़ी बातें, नए गेंदबाज की धमाकेदार एंट्री
"मैं पुजारा की वापसी से अपनी जगह को लेकर चिंतित नहीं', भारतीय बल्लेबाज ने अपनी भूमिका पर जताया भरोसा
बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से रिचर्ड हेडली की बराबरी कर ली है. हेडली ने टेस्ट में कुल 61 बार पारी में 4 विकेट लेने का कमाल किया था. अब एंडरसन भी 61 बार 4 विकेट हॉल करने में सफल हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं