Wasim Akram on BEST EVER T20 overseas players: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी का चयन किया है. एस्पोर्ट्स शो में अकरम ने सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी का ऐलान किया है. वसीम ने चौंकाते हुए राशिद खान को अबतक का बेस्ट टी-20 विदेशी खिलाड़ी नहीं माना है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. बता दें कि शो में वसीम अकरम ने राशिद खान को छोड़कर साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को बेस्ट विदेशी टी-20 खिलाड़ी (Wasim Akram picked Heinrich Klaasen) चुना है.
दरअसल, शो में जब वसीम से पूछा गया कि आपको किसी एक टी20 खिलाड़ी को खरीदकर अपनी टीम में रखने का मौका मिला तो वह खिलाड़ी कौन होगा. इसपर वसीम ने रिएक्ट किया और कहा कि," हेनरिक को मैं टी20 टीम में जरूर रखना चाहूंगा, वह नंबर 5 पर टीम के लिए काफी अहम है." वसीम ने जब ये बातें की तो मिस्बाह ने उनसे पूछा कि तो क्या आप मिलर को नहीं रखना चाहेंगे. इसपर तेज गेंदबाज ने रिएक्ट किया और कहा कि नहीं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं शो में मिस्बाह ने भी सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी का चयन किया. मिस्बाह ने जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी करार दिया है. इसके अलावा अजहर अली ने राशिद खान को सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी माना है. वही, मोहम्मद हफीज ने रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ टी20 विदेशी खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में रखने की बात की है .
यह भी पढ़ें: "Rashid Khan: अफगानिस्तान के राशिद खान ने रचा इतिहास, 25 साल की उम्र में ही ऐसा कमाल कर विश्व क्रिकेट को चौंकाया
यह भी पढ़ें: "राशिद खान नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 विदेशी खिलाड़ी, वसीम अकरम ने चुना
बता दें कि पीएसएल अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. मुल्तान सुल्तांस की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है तो वहीं एलिमिनेटर दो में पेशावर जाल्मी का मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ 16 मार्च को होने वाला है. पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम हैं. देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में बाबर की टीम पहुंच पाएगी या नहीं. पीएसएल 2024 का फाइनल (PSL 2024 Final) 18 मार्च को खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं