Virat Kohli 'Yorker Nahi' Masterstroke: आईपीएल 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में बेंगलुरु की टीम बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान एक पल के लिए लगा कि धोनी आरसीबी के मंसूबों पर पार फेर देंगे. लेकिन विराट कोहली के एक चाल ने धोनी को खामोश कर दिया.
दरअसल, सीएसके की टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन कि दरकार थी. आरसीबी के लिए याह ओवर अनकैप्ड खिलाड़ी यश दयाल डालने के लिए तैयार थे. दयाल के इस ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने लेग साइड में 110 मीटर का बड़ा झटका लगाया. जिसके बाद आरसीबी के खेमे में सन्नाटा पसर गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माही के आक्रामक रुख को देखते हुए दयाल भी अपना साहस खोते हुए नजर आए. यहां कोहली ने उनको ढाढ़स बंधाया और कहा कि माही के सामने वह यॉर्कर गेंद का इस्तेमाल नहीं करें. बल्कि उनकी जो मजबूती धीमी गेंद हैं. उसका सही तरीके से इस्तेमाल करें.
दयाल ने कोहली की तरफ से मिले सुझाव का अगली ही गेंद पर इस्तेमाल किया और नतीजा सबके सामने था. धोनी, दयाल की धीमी गेंद को परखने में पूरी तरह से विफल रहे. नतीजा यह रहा कि धोनी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्वप्निल सिंह के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए.
माही के आउट होते ही धोनी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी धूमिल हो गई. हाल यह रहा कि टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन तक ही पहुंच पाई.
सीएसके की टीम को आरसीबी के खिलाफ 18 रन के कम अंतर से शिकस्त का सामना करना था. मगर उसे 27 रन से इस मुकाबले में हार मिली. जिसके साथ ही उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया.
यह भी पढ़ें- VIDEO: धोनी ने दिल टूटे आशिक की तरह RCB के खिलाड़ियों से फेर लिया मुंह, कोहली बने मरहम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं