विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, औपचारिक ऐलान जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का की शादी का आधिकारिक ऐलान आज रात किया जाएगा. 

Also Read in
शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, औपचारिक ऐलान जल्द
  • मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर
  • औपचारिक ऐलान का है इंतजार
  • इटली में छुट्टी मना रहे हैं विराट और अनुष्का
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. खबरों के मुताबिक आज रात इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें : Photos: जानिए विराट-अनुष्‍का के वेडिंग वेन्‍यू के बारे में मजेदार फैक्‍ट्स 

वैसे तो 12 दिसंबर को दोनों की शादी होने की बातें चल रही थीं, क्योंकि अनुष्का शर्मा के लिए 12 दिसंबर काफी लकी है. इसी दिन अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' रिलीज हुई थी. जो सुपरहिट साबित हुई थी. इसी फिल्म के चलते ही उनका बॉलीवुड में सिक्का जमा था.  

यह भी पढ़ें : तो क्या विराट-अनुष्का की शादी में पहुंचेंगे शाहरुख, सचिन, युवराज! ये रही मेहमानों की लिस्ट
​
दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था. जहां वह अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकलीं. वहीं सूत्र बता रहे हैं कि विराट कोहली के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली के शहर मिलान के लिए टिकट बुक करा ली है. 

VIDEO :  अनुष्का और विराट ने बढ़ाई महफिल की शान


काफी समय से हो रही थी शादी की चर्चा
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं पिछले काफी समय से होती रही हैं. विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते थे तो शादी की हवा गर्म हो जाती थी. इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli And Anushka Sharma Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com