विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2023

करीना कपूर के सामने सैफ अली खान ने इस एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ को बताया सबसे सफल, कहा- मेरे मम्मी-पापा भी ऐसे थे

सैफ अली खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो फिल्मों से अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. सैफ अली खान की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं. उनसे तलाक लेने के बाद एक्टर ने करीना कपूर से शादी है.

करीना कपूर के सामने सैफ अली खान ने इस एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ को बताया सबसे सफल, कहा- मेरे मम्मी-पापा भी ऐसे थे
पत्नी करीना कपूर के सामने सैफ अली खान ने इस एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी को बताया सबसे सफल
नई दिल्ली:

सैफ अली खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो फिल्मों से अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. सैफ अली खान की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं. उनसे तलाक लेने के बाद एक्टर ने करीना कपूर से शादी है. अब सैफ अली खान ने करीना के सामने एक सफल शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण दिया है और उन्होंने कहा है कि उनकी नजर में सफल शादी का सबसे सही उदाहरण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी है. 

यह बात सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर के चैट शो व्हाट वुमेन वान्ट्स में की है. रेडिट पर सैफ अली खान और करीना कपूर के शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें करीना कपूर अपने पति से पूछती हैं कि आपकी नजर में कौन सा कपल ऐसा है जिसकी आप सफल शादी कहना चाहेंगे ? इस पर सैफ अली खान बिना कुछ सोचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम लेते हैं. 

Thoughts on this interview?
by u/Nevster23 in BollyBlindsNGossip

एक्टर कहते हैं, 'सफल शादी के बारे में कोई नहीं जानता है. कुछ शादी सफल दिखती हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वह सफल हो सकती है. लेकिन मैं विराट और अनुष्का की शादीशुदा जिंदगी को पसंद करता हूं. क्योंकि वह बहुत अच्छे से अपनी चीजों और रिश्तों को बैलेंस करते हैं. वो दोनों बहुत खुश दिखते हैं. क्योंकि तुम जानती हैं कि मेरे माता-पिता भी इस तरह से बैलेंस करते थे. वो भी ऐसे थे. मैं उनकी इसलिए तारीफ करता हूं. क्योंकि एक क्रिकेट की दुनिया ये है और दूसरा फिल्मों की दुनिया से.' इस पर करीना कपूर कहती हैं कि सिर्फ विराट और अनुष्का ही नहीं हमारी भी एक सफल शादी है. पत्नी की यह बात सुनने के बाद सैफ अली खान कहते हैं कि यहां पर खुद की तारीफ करना ठीक नहीं है न.' सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Ace Marriage, Bollywood Stars Successful Marriage, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Saif Ali Khan And Kareena Kapoor Wedding, Anushka Sharma And Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com