- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की दूसरी सालगिरह
- विराट कोहली और अनुष्कमा शर्मा की रोमांटिक फोटो हुई वायरल
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं फोटो
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी. अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आए. अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं. विराट कोहली (Virat Kohli Photo) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की.
BHU के धर्म विज्ञान संकाय से फिरोज खान ने दिया इस्तीफा, तो फरहान अख्तर बोले- धब्बा...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस फोटो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए विराट (Virat Kohli) ने अनुष्का शर्मा के लिए अपने दिल की बातें कहीं. विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, "असल में, यहां केवल प्यार है, बाकी कुछ नहीं, और भगवान जब आपको किसी ऐसे शख्स का साथ देता है, जो आपको हर रोज प्यार का अहसास कराए. तो केवल आपके दिल में एक एहसास होता है, धन्यवाद का." वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने शादी की खास फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है.
नागरिकता संशोधन बिल पर बोलीं स्वरा भास्कर- मैं नहीं चाहती कि मेरी मेहनत की कमाई...
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना, भगवान का चेहरा देखने जैसा है. प्यार के बारे में यह बात है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है बल्कि उससे कहीं अधिक है. यह एक मार्गदर्शक, सच्चाई का रास्ता है. और मैं धन्य हूं, सही मायने में, धन्य हूं, जिसे मैंने पाया है." अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के इन प्यार भरे फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं