विज्ञापन

Video: काइल जैमीसन की गेंद पर हुए बोल्ड, फिर गेंदबाज का रिएक्शन झेला, बाद में डगआउट में बैठकर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे रिएक्ट कर जीता दिल

Vaibhav Sooryavanshi Vs Kyle Jamieson: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आईपीएल के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमैरिट अंक का दंड दिया गया है. 

Video: काइल जैमीसन की गेंद पर हुए बोल्ड, फिर गेंदबाज का रिएक्शन झेला, बाद में डगआउट में बैठकर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे रिएक्ट कर जीता दिल
Vaibhav Sooryavanshi reaction after Kyle Jamieson's aggressive celebration

Vaibhav Sooryavanshi reaction in RR vs DC Match: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव को काइल जैमीसन ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई, जब वैभव आउट हुए तो गेंदबाज पूरी तरह से जोश में नजर आया. काइल जैमीसन ने जोरदार अंदाज में इसका जश्न मनाया. हालांकि गेंदबाज के जश्न की खूब आलोचना हुई जिसके कारण आखिर में उन्हें इसकी सजा भी मिली, वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमैरिट अंक का दंड दिया गया है और साथ ही फटकार भी लगाई गई. 

वैभव सूर्यवंशी का आया रिएक्शन

एक ओर जहां वैभव के विकेट के बाद काइल जैमीसन का रिएक्शन वायरल हुआ तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आयी है जिसमें वैभव आउट होने के बाद डगआउट में बैठे हुए हैं और खुद से काफी निराश नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि काइल जैमीसन की गेंद पर बोल्ड होने के बाद वैभव पवेलियन गए और डगआउट में बैठकर खुद पर निराशा जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैन्स के कई सारे कमेंट आए हैं. लोगों ने  वैभव के रिएक्शन पर बात की और कहा कि, जिस तरह से आउट होने के बाद वैभव अपनी बल्लेबाजी को लेकर निराश हो रहे हैं. यह बताता है कि वह कितने बड़े बल्लेबाज हैं. 

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाने पर जैमीसन को मिला एक डिमैरिट अंक

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आईपीएल के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमैरिट अंक का दंड दिया गया है. आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘काइल जैमीसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया जिसके लिए उन्हें एक डिमैरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com