- दूसरे वनडे में पाकिस्तान की जीत
- सीरीज में पाकिस्तान 2-0- से आगे
- तीसरा वनडे 12 जून को खेला जाएगा
PAK vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में वेस्टंडीज के खिलाफ मैच में भले ही मोहम्मद नवाज ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. नवाज ने 10- ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लेने कमाल कर दिखाया औऱ प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजे गए. एक तरफ जहां नवाज ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और 4 विकेट लेने का कमाल कर दिया तो वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को 155 रन पर आउट करने में सफलता पाई. इन दो गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया तो वहीं दूसरी ओर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को भले ही 1 ही विकेट मिले और केवल 4 ओवर की ही गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पहले ही ओवर में शाई होप को आउट किया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
Babar Azam का करिश्मा, एक और 'World Record' बनाकर विश्व क्रिकेट को चौंका दिया
दरअसल वेस्टइंडीज की पहली पारी में ही होप आउट हुए, लेकिन जिस तरह से शाहीन ने उन्हें आउट करने के लिए जाल बिछाया था, उसे देखकर क्रिकेट पंडित ही नहीं बल्कि फैन्स भी हैरान रह गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन सिंह ने बताया, ऋषभ पंत नहीं बल्कि यह होगा भारत का 'फ्यूचर कप्तान'
दरअसल शाहीन ने अपनी पहली पांच गेंद इनस्विंगर फेंकी जिसपर बल्लेबाज ने एक गेंद पर चौका भी लगाया लेकिन लगातार 5 गेंद एक ही तरह से फेंककर शाहीन ने बल्लेबाज को एक ही जैसे शॉट खेलने के लिए मजबूर कर दिया था. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर शाहिन ने अपनी रणनीति का आखिरी पासा फेंका और गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंककर बल्लेबाज को कवर की ओर मारने की छूट दी.
जिससे शोई होप (Shai Hope) ने बल्ला चलाया लेकिन कवर पर हवा में गेंद जहां फखर जमां ने आसान कैच लेकर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी. शाई होप 4 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के बाद शाहीन की रणनीति की खूब तारीफ हो रही है.
खेल से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं