दक्षिण अफ्रीका (SA) के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) का कहना है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला उन्हें विश्व कप के लिये उन खिलाड़ियों की पहचान करने का मौका मुहैया करायेगी जो इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में विशेष भूमिका में फिट बैठ सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम ने नवंबर में शारजाह में विश्व कप में हिस्सा लिया था और अगला विश्व कप अक्टूबर में शुरू होना है तो बावुमा अपनी टीम को पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं.
यह पढ़ें- 'डॉन ब्रैडमैन के बेटे ने नाम बदल लिया था', कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को दी खास सलाह
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने ‘वर्चुअल मीडिया' बातचीत के दौरान कहा, ‘‘भारत में परिस्थितियां पूरी तरह से आस्ट्रेलिया के हालात की तरह नहीं हैं. लेकिन फिर भी खेलने से काफी फायदा मिलेगा. किसी भी तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट हमारे लिये अच्छा होगा. बावुमा ने कहा, ‘‘हम इन मैचों का इस्तेमाल खिलाड़ियों के लिये करेंगे कि उन्हें अच्छी तरह पता हो कि टीम में उनकी भूमिका क्या है. दक्षिण अफ्रीकी टीम सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के साथ एक अदद जोड़ीदार की तलाश के लिये कुछ नये चेहरे भी उतारेगी.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने टी20 में कुछ नये चेहरे शामिल किये हैं. उन खिलाड़ियों को मौके दिये जायेंगे ताकि देख सकें कि वे क्या भूमिका निभा सकते हैं और वे टीम के लिये किस तरह योगदान दे सकते हैं. '' भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे लेकिन बावुमा को उम्मीद है कि यह श्रृंखला काफी प्रतिस्पर्धी होगी.
यह भी पढ़ें- ICC चेयरमैन ने ऐसा कहकर क्रिकेट के फैन्स को दिया शॉक, भविष्य में टेस्ट होंगे कम..
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस श्रृंखला के लिये आराम दिया गया है जिससे टीम की अगुआई केएल राहुल कर रहे हैं और इसमें कुछ नये चेहरे उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. बावुमा ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से ‘नये लुक' वाली भारतीय टीम है. काफी खिलाड़ियों ने हाल में हुई इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें मौका दिया गया है. लेकिन हमारी नजर से देखें तो हम इसे अलग तरह से नहीं देख रहे हैं. '' उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे ‘बी' टीम के तौर पर नहीं देख रहे हैं. हम भारतीय टी20 टीम के खिलाफ खेल चुके हैं. इसलिये प्रेरणा से भरे होंगे और प्रतिस्पर्धा में कोई कमी नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं