- कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को दी खास सलाह
- कपिल देव ने कहा, ज्यादा दबाव में न आए अर्जुन
- आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए अर्जुन तेंदुलकर
भारत के पहली बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कपिल देव (Kapil Dev) ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendular) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को एक ऐसी सलाह दी है जिसे मानकर वो अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं. दरअसल आईपीएल 2022 के दौरान अर्जुन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद हर तरफ एक ही चर्चा हुई कि आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि औपचारिक वाले मैच में भी मुंबई मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. ऐसे में महान कपिल देव ने अर्जुन को लेकर अपनी बात कही है.
ICC चेयरमैन ने ऐसा कहकर क्रिकेट के फैन्स को दिया शॉक, भविष्य में टेस्ट होंगे कम..
एबीपी अनकट से बात करते हुए कपिल ने कहा कि, 'हर कोई अर्जुन को लेकर बात कर रहा है, हमें उसे छोड़ देनी चाहिए. उसपर दबाव नहीं बनाना चाहिए. अर्जुन को फ्री माइंड के साथ अपने गेम पर ध्यान देने की जरूरत है. महान कपिल देव ने कहा कि यदि अर्जुन अपने पिता से आधे भी हो गए तो उनके लिए बड़ी बात होगी.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्लिप में 6 फील्डर, स्विंग गेंदबाजी का जलवा, टेस्ट क्रिकेट ने जीता पैट कमिंस का दिल
भारत को 1983 का विश्व कप दिलाने वाले कपिल ने कहा कि, 'पिता के नाम के साथ आगे आना उसके लिए बड़ी चुनौती है. डॉन ब्रैडमैन की बेटे ने तो दबाव से बचने के लिए अपना नाम बदल लिया था. उन्होंने अपना सरनेम हटा लिया था, क्योंकि सभी को उनसे यही उम्मीद थी कि वो भी ब्रैडमैन की तरह की कुछ बड़ा करेंगे. लेकिन ऐसा होता नहीं है. मैं यही कहना चाहूंगा कि उसे बिना कहीं देखे अपने लक्ष्य पर कायम रहना होगा. फ्री होकर खुद के लिए खेलना होगा. अर्जुन को अभी ज्यादा अनुभव भी नहीं हैं उसे समय के साथ और भी ज्यादा समझ आएगी.'
बता दें कि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड से जब अर्जुन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अभी उसे और भी काम करने की जरूरत है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार की दरकार है. उसे अपने खेल पर और सुधार करनी है. मुझे यकीन है वह जरूर खेलेगा. लेकिन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में आने से पहले उसे अपने पर कुछ काम करने की जरूरत है. बता दें कि इस बार के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख में खरीदकर टीम में शामिल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं