Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 16 mins
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे विराट सिंह यहाँ पर| टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब विराट सिंह का पैर क्रीज़ के थोड़ा अंदर था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला|

9.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|

9.4 ओवर (4 रन) चौका!!! केन विलियमसन के बल्ले से निकलता हुआ बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से गई गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर मिला चार रन|

9.3 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

9.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 72/2 हैदराबाद, 66 गेंदों पर 88 रनों की दरकार| यहाँ से मुकाबले केन के कन्धों पर होगा, देखते हैं वो किस तरह से अपनी टीम को आगे लेकर जाते हैं| वहीँ पन्त को होगी इस विकेट की सख्त दरकार...

8.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नही बन पाया| 9 ओवर के बाद 72/2 हैदराबाद| जीत के लिए 66 गेंदों पर 88 रन चाहिए|

8.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

8.4 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं केन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ ईस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| केन वो काम करते हुए|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन शॉट केन विलियमसन के बल्ले से देखने को मिला| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद नही| गैप में गई गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

8.2 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैकफुट पर जाकर ऑफ़ साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन अंदर आई गेंद और शरीर से जा टकराई| 64/2 हैदराबाद|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार गेंद की पिच तक आये और गैप में गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

7.4 ओवर (0 रन) स्वीप का प्रयास था लेकिन टर्न से बीट हुए केन| शरीर से लगने के बाद कीपर पन्त के ऊपर से निकल गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पंच किया जहाँ से गैप से सिंगल हासिल हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) ओह इस बार टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|

7.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| अश्विन ने कीपर को मनाने की कोशिश की लेकिन पन्त भी सहमत नहीं दिखे| पैड्स की गेंद को फ्लिक मरने गए थे और पैड्स पर ही खा बैठे थे गेंद|

6.6 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| जहाँ पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल ने गेंद को फील्ड करने के दौरान हुआ स्लिप लेकिन उसके बाद भी गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाजों ने एक रन ही पूरा किया|

6.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

6.4 ओवर (2 रन) पैडल खेला इस गेंद को फाइन लेग की ओर जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

6.3 ओवर (0 रन) लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

6.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब केन विलियमसन का पैर क्रीज़ के अंदर थ| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला|

6.1 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैरों के बीच से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| बल्लेबाजों ने जहाँ से 2 रन हासिल कर लिया|

पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 56/2 वॉर्नर की सेना| एक कैच ड्रॉप के बाद जॉनी बेयरस्टो ने अपनाया अपना ख़तरनाक रूप लकिन एक बड़ा हिट लगाने के दौरान उन्होंने भी अपना विकेट गँवा दिया| हालाँकि इसी बीच डेविड वॉर्नर सिंगल के चक्कर में अपना अहम विकेट गँवा बैठे| अब हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए है| दिल्ली के कप्तान अपने गेंदबाजों से काफ़ी ख़ुश नज़र आते हुए| फ़िलहाल क्रीज़ पर केन विलियमसन के साथ विराट सिंह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से एक बड़ा विकेट भी आया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

5.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! छक्का लगाने के ठीक बाद जॉनी अपना विकेट गंवा बैठे| हैदराबाद को काफी बड़ा झटका, दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन लौट गए| सॉफ्ट डिसमिसल| मिड ऑन पर एक आसान सा कैच गब्बर द्वारा| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से उठाकर मरने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| हवा में गई मिड ऑन की तरफ जहाँ फील्डर ने बिना कोई ग़लती किये पकड़ा एक आसान सा कैच| दिल्ली का खैमा खुश| 56/2 हैदराबाद|

5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?

5.2 ओवर (1 रन) ओह!! ये तो रन आउट का मौका बन सकता था लेकिन कगिसो से हुई एक बड़ी चूक| अगर डायरेक्ट हिट होती तो केन को पवेलियन की ओर जाना पड़ता| क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे बल्लेबाज़, अगर थ्रो लग जाता तो काम तमाम हो जाता| पॉइंट की तरफ खेलकर रन भाग खड़े हुए थे|

5.1 ओवर (4 रन) शॉट!!! बैकफुट पंच चार रन के लिए| इस शॉट में केन का क्लास लिखा हुआ था| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पंच किया हवा में रहकर| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
BREAKING: Punjab में कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, Lashkar E Taiba के नाम से आई चिट्ठी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: