Sunil Gavaskar Prediction on IPL 2024: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उस टीम का नाम बताया है जो इस आईपीएल (IPL) में छुपा रुस्तम है और कभी भी किसी भी पल गेम को पलट सकती है. स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में गावस्कर ने उस टीम के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि गावस्कर ने किंग खान की टीम केकेआर (KKR) को डार्क हॉर्स (Dark Horse) कहा है. कार्यक्रम में गावस्कर ने कहा, "केकेआर एक ऐसी टीम है जो इस आईपीएल में Dark Horse है. वह किसी भी समय गेम को पलट सकती है. उसके पास शानदार बल्लेबाजी आक्रमण है, रसेल जैसा खिलाड़ी है जो गेम चेंजर साबित हो सकती है. रसेल नंबर 6 और नंबर 7 पर बल्लेबाजी करेंगे. केकेआर एक मजबूत टीम है. अय्यर के आने से टीम एक अलग जोश में है. "
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, महान गावस्कर ने गंभीर के केकेआर में वापसी को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा "यो जो कॉम्बिनेशनल बनेगी चंद्रकांत पंडित और गंभीर के बीच वह कमाल कर सकती है. दोनों एक मजबूत पर्सनालिटी हैं. दोनों के बीच किस तरह का सामंजस्य बैठता है यह भी काफी अहम होगा. क्योंकि दोनों के बीच तालमेल अच्छी तरह से बन गया तो यकीनन केकेआर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन जाएगी."
इसके अलावा गावस्कर ने उन दो खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया जो इस सीजन आईपीएल में स्टार बन सकते हैं. गावस्कर ने ध्रुव जुरेल और आकाश दीप का नाम लिया है. गावस्कर ने इसको लेकर कहा, "मुझे लगता है कि जुरेल ने हाल के समय में जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे उन्हें इस सीजन में प्रमोशन मिल सकता है. आकाश दीप जो हैं उन्हें मौका ज्यादा नहीं मिले थे लेकिन इस सीजन में उनको ज्यादा से ज्यादा मौके मिलने वाले हैं. टेस्ट स्टेज में आकाश ने अपनी काबिलियित दिखाई है, इसलिए इसबार उनको ज्यादा मौके मिलने वाले हैं. "
KKR Full Squad (केकेआर पूरी टीम आईपीएल 2024 IPL 2024)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उल रहमान, शेरफेन रदरफोर्ड, गुस एटिंकसन, मनीष पांडे, केएस भरत, चेतन सकारिया, अंगकृश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शाकिब हुसैन
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित और बाबर आजम नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 खिलाड़ी, मिस्बाह उल हक ने बताया
यह भी पढ़ें: "IPL 2024: क्या मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा से हुई बात? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं