विज्ञापन

SRH vs PBKS, IPL 2026: अभिषेक-ट्रेविड हेड का तूफान, हैदराबाद ने 6 ओवरों में कूटे 105 रन, टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

SRH vs PBKS, IPL 2026: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाई है. दोनों ने पावरप्ले के अंदर 105 रन जोड़े हैं. इसके साथ ही हैदराबाद ने टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

SRH vs PBKS, IPL 2026: अभिषेक-ट्रेविड हेड का तूफान, हैदराबाद ने 6 ओवरों में कूटे 105 रन, टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
SRH World Record Most 100 Plus Mark in Men T20 Cricket in Powerplay

SRH vs PBKS, IPL 2026, Sunrisers Hyderabad World Record: न्यू चंडीगढ़ के  महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स का तूफान देखने को मिला. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद से प्रहार किया. दोनों के सामने जो आया, उसकी उन्होंने बखिया उधेड़ दी. इस जोड़ी की तूफानी बैटिंग का आलम यह था कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पारवप्ले के अंदर ही 100 का स्कोर किया है. इस दौरान अभिषके शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी ठोकी. 

हैदराबाद के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब किसी एक टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में एक से अधिक बार 100 का स्कोर पार किया हो. सनराइजर्स हैदराबाद ने शानिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 105 रन कूटे. यह आईपीएल इतिहास में तीसरी बार रहा, जब हैदराबाद ने पावरप्ले में इस तरही की तूफानी पारी खेली हो. 

इससे पहले हैदराबादा ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे. यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद हैदराबाद ने उसी सीजन लखनऊ के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 107 रन बटोरे थे. 

IPL में ओवर 1-6 में 100 से ज़्यादा स्कोर
125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
105/0 - SRH बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
100/2 - CSK बनाम PBKS, मुंबई WS, 2014

यह भी पढ़ें: KL Rahul: आईपीएल में 'हिट', लगातार कर रहा दमदार प्रदर्शन, लेकिन भारतीय टीम में नहीं मिल रही जगह

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ को झटका, बाहर हुए वानिंदु हसरंगा, इस अफ्रीकी स्टार का हुई एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com