विज्ञापन

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का 'सुनामी रिकॉर्ड', कारनामा करने वाले टी20 इतिहास में इकलौते बल्लेबाज, आईपीएल में भी

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: अभिषेक की सुनामी आप इस बात से समझिए कि लेफ्टी बल्लेबाज ने अपने शतक के 92 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से ही बना डाले.

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का 'सुनामी रिकॉर्ड', कारनामा करने वाले टी20 इतिहास में इकलौते बल्लेबाज, आईपीएल में भी
Abhishek Sharma's big record: अभिषेक शर्मा
X: social Media

Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमिय लीग (IPL 2026) में मंगलवार को जिसने भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का अंदाज देखा, उसने दांत तले उंगली दबा ली. और जिसने नहीं देखा, उसे हमेशा मलाल रहेगा कि उनसे लाइव मैच क्यों नहीं देखा. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक (नाबाद 135 रन, 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के) के बल्ले से ऐसी  'ज्वाला' निकली कि हर कोई इसकी रोशनी से दंग रह गया. शतक के 92 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बना डाले. और जब सुनामी का स्तर ऐसा हो, तो शर्मा ने ऐसे कारनामे कर डाले, जिनमें से एक तो टी20 इतिहास में पहली ही बार हुआ. 

अभिषेक पहले बल्लेबाज बने, गेल भी नहीं कर सके ऐसा

टी20 का इतिहास करीब ढाई दशक पुराना है, लेकिन जो अभिषेक ने मंगलवार को कर डाला, वह पहले न ही क्रिस गेल कर सके और न ही एरॉन फिंच. जब टी20 इतिहास में किसी एक मैच में 130 या इससे ऊपर से स्कोर करने की बात आती है, तो अभिषेक ने यह कारनामा इस नाबाद 135 रन की पारी के साथ चौथी बार किया. उनसे पहले क्रिस गेल और एरॉन फिंच दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऐसा सिर्फ 3-3 बार ही किया. इस तरह अभिषेक टी20 इतिहास में किसी एक मैच में 130 से ऊपर का सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. वहीं, इसके साथ ही एक कारनामा उन्होंने आईपीएल में भी कर डाला, जो उन्हें मेगा टूर्नामेंट के इतिहास का इकलौता बल्लेबाज बन गया. 

टॉप 5 स्कोर में 'इकलौती उपलब्धि'

अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रनों की पारी खेली, तो यहां भी उन्होंने रिकॉर्ड विशेष में अपना नाम ऐसे लिखवाया कि यहां भी वह कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए. दरअसल जब बात आईपीएल के 19 साल के इतिहास में निजी सर्वोच्च स्कोर बनाने की आती है, तो शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोर में अभिषेक शर्मा ने अपना नाम एक नहीं, बल्कि दो बार लिखवा लिया है. कोई और दूसरा बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है. चलिए आप जानें कि ये 5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं. 

स्कोर         बल्लेबाज        बनाम    

175 *            क्रिस गेल          पुणे (2013)

158 *           मैकलम            आरसीबी (2013)

141            अभिषेक           पंजाब (2025)

140*          डिकॉक           केकेआर (2022)

135*          अभिषेक         दिल्ली (2026) 

यह भी पढ़ें'8 चौके-7 छक्के', तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, तूफानी शतक ठोक तोड़ दिया अभिषेक शर्मा और यशस्वी का 'मेगा रिकॉर्ड'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com