- IPL में धवन का बड़ा रिकॉर्ड
- 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
- आईपीएल में धवन ने रचा इतिहास
Most fours by a batsman in IPL: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया. लगातार अच्छा खेल दिखाने के बाद भी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टी20 टीम में नहीं चुना गया. इसके बाद भी धवन ने आईपीएल के आखिरी लीग मैच में हिम्मत नहीं हारी और हैदराबाद के खिलाफ मैच में 32 गेंद पर 39 रन की पारी खेली, अपनी पारी में धवन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए.
भले ही धवन का भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ लेकिन उन्होंने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धवन आईपीएल के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जैसे ही हैदराबाद के खिलाफ धवन ने पहला चौका जड़ा, वैसे ही वो इस मुकाम को हासिल करने में सफल हो गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उमरान मलिक हुए चयनित
बता दें कि आईपीएल में धवन के अलावा अबतक किसी भी बल्लेबाज ने 600 से ज्यादा चौके नहीं लगाए हैं लेकिन गब्बर ने 700 चौके लगाकर नया इतिहास रच दिया है.
इस मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर ने हैं जिन्होंने आईपीएल में 577 चौके लगाए हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जो अपने आईपीएल करियर में अबतक 576 चौके लगा चुके हैं. रोहित शर्मा ने 519 और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 506 चौके लगाए हैं.
बता दें कि उम्मीद थी कि धवन का चयन टी-20 टीम में होगा, यही नहीं ये भी बात सामने आई थी कि धवन टीम की कप्तानी भी टी-20 टीम में करेंगे लेकिन केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया. वहीं, धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया.
इन 4 खिलाड़ियों का चयन न होना बना चर्चा का विषय, और बड़ा सवाल यह भी है कि...
दरअसल रोहित शर्मा ने ब्रेक पर जाने का फैसला किया है जिसके कारण ही उनकी जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में केएल राहुल भारत की कप्तानी संभालेंगे.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं