विज्ञापन

शाई होप ने शतक के साथ इतिहास बदल दिया, वो कारनामा कर दिया जो आज तक वेस्टइंडीज के लिए कोई नहीं कर पाया

शाई होप ने वेस्टइंडीज क्रिकेट का इतिहास बदल दिया हैं. वह तीन शतकों के साथ कैरेबियन टीम के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने क्रिस गेल और एविन लुईस को पीछे छोड़ है.

शाई होप ने शतक के साथ इतिहास बदल दिया, वो कारनामा कर दिया जो आज तक वेस्टइंडीज के लिए कोई नहीं कर पाया
शाई होप

शाई होप ने वेस्टइंडीज क्रिकेट का इतिहास बदल दिया है. जो आज तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कैरेबियन टीम की तरफ से कोई नहीं कर पाया था. उन्होंने वो कारनामा कर दिया है. जी हां, भारत के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतक जड़ते हुए वह वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले वह क्रिस गेल और एविन लुईस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे. मगर हैदराबाद में शतक जड़ते हुए उन्होंने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. होप के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तीन शतक हैं. वहीं गेल और लुईस ने क्रमशः दो-दो शतक लगाए हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज 

तीन शतक - शाई होप
दो शतक - क्रिस गेल
दो शतक - एविन लुईस

होप ने चौथे टी20 मुकाबले में बनाए नाबाद 102 रन 

हैदराबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप पारी का आगाज करने के लिए मैदान में आए. इस बीच उन्होंने कुल 50 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 204.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और नौ बेहतरीन छक्के देखने को मिले.

वेस्टइंडीज ने हासिल की विशेष उपलब्धि 

वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद में 247 रन बनाते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. कैरेबियन टीम भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. पहले स्थान पर इंग्लैंड का नाम आता है. जिन्होंने 2026 में ही साउथैम्पटन में 257 रन बनाए थे. अब वेस्टइंडीज की टीम ने जारी साल में ही हैदराबाद में 247 रन बनाने में कामयाब हुई है. 

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर

257/3 - इंग्लैंड - साउथैम्पटन - 2026
247/3 - वेस्टइंडीज - हैदराबाद - 2026
245/6 - वेस्टइंडीज - लॉडरहिल - 2016
227/3 - दक्षिण अफ्रीका - इंदौर - 2022

वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर 

258/5 - बनाम दक्षिण अफ्रीका - सेंचुरियन - 2023
256/5 - बनाम आयरलैंड - ब्रेडी - 2025
254/6 - बनाम जिम्बाब्वे - मुंबई - 2026
247/3 - बनाम भारत - हैदराबाद - 2026
245/6 - बनाम भारत - लॉडरहिल - 2016

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: आखिर किस कीमत पर नटराजन फिर से SRH में लौटे? दिल्ली को भी हुआ फायदा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Shai Diego Hope, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com