3 Players CSK Should Retain IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भी सफर समाप्त हो चुका है. प्लेऑफ में बने रहने के लिए उसे अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ जीत की दरकार थी. अगर जीत नहीं मिलती तो उसे 18 रन के कम अंतर से शिकस्त का सामना करना था, लेकिन दोनों ही पहलुओं में उसे निराशा हाथ लगी. नतीजन उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा है. टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. अगले साल मेगा ऑक्शन होने वाला है. पिछली बार की तरह ही नियम रहा तो इस बार भी सभी टीमों को अपने 3 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया जाएगा. ऐसे में बात करें आगामी सीजन के लिए चेन्नई की टीम किन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
ऋतुराज गायकवाड़खास लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतुराज गायकवाड़ का आता है. गायकवाड़ की अगुवाई में जरुर सीएसके की टीम इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन उनके अंदर एक अच्छे कप्तान के सभी गुण नजर आते हैं. इसके अलावा उनकी उम्दा बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. जारी टूर्नामेंट में भी उनका जलवा रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए 14 मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच उनके बल्ले से 14 पारियों में 53.00 की औसत से 583 रन निकले. मौजूदा समय में वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएसके की टीम शायद ही रवींद्र जडेजा को मेगा ऑक्शन में जाने देगी. इसके पीछे की मुख्य वजह जडेजा का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन है. मौजूदा समय में वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं. जडेजा उम्दा गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम के बेहतरीन मैच फिनिशर हैं. इसके अलावा उनके फील्डिंग की तो पूरी दुनिया दीवानी है. उनके उपयोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल में उन्होंने अबतक कुल 240 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 184 पारियों में 27.4 की औसत से 2959 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 211 पारियों में 30.4 की औसत से 160 विकेट चटकाए हैं.
शिवम दुबेशिवम दुबे की जब से सीएसके की टीम में एंट्री हुई है. वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मध्य के ओवरों में तेजी से रन बटोरने का भी काम किया है. उनके पॉवर हिटिंग की चारो तरफ सराहना हो रही है. इसके अलावा वह अपनी टीम को मध्य के ओवरों में मध्य गति की तेज गेंदबाजी का भी ऑप्शन प्रदान करते हैं. दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए बेहद कम ही उम्मीद है कि सीएसके की टीम अगले सीजन में उन्हें मेगा ऑक्शन में उतरने देगी.
यह भी पढ़ें- VIDEO: हार रही थी RCB, विराट कोहली के एक गुरु मंत्र से यश दयाल ने पलट दी बाजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं