विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2021

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| अच्छा ओवर यहाँ पर जाता हुआ पंजाब की टीम के लिए| आगे डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला, गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

14.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|

14.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रहा है|

14.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|

14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं मिला|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

13.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| लेकिन गेंद और बल्ले कोई संपर्क नहीं हुआ और सीधे कीपर के पास गई बॉल, रन नहीं मिला|

13.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

13.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

13.1 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिला|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ पंजाब टीम का 100 रन पूरा हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन आया|

एडेन मार्करम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और बड़ा विकेट बैंगलोर के लिए आता हुआ| चहल ने टीम को मुकाबले में वापसी कराई है| लेग स्टम्प पर डाली गई गुगली गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ स्लॉग स्वीप किया| टॉप एज लेकर हवा में खिल गई येन गेंद जहाँ फील्डर नीचे देवदत ने आकर पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से बैंगलोर के पास वापसी करने का एक बड़ा मौका बन गया है| 99/2 पंजाब|

12.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

12.3 ओवर (1 रन) सिंगल इसी के साथ इस लीग का 11वां और इस सीज़न का चौथा अर्धशतक पूरा किया| कमाल की फॉर्म में हैं मयंक| बड़े शानदार तेरीके से गेम को चला रहे हैं यहाँ पर| कवर्स की दिशा में इस गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से गैप मिला और सिंगल पूरा किया|

12.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्पिन!! काफी ज्यादा बाहर थी गेंद जिसे वाइड करार दिया गया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! समझदारी से इस गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक रन मिला|

12.1 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेला, एक रन आया|

12.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर मयंक ने खेलकर सिंगल लिया|

11.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ थर्ड मैन की ओर गाइड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

11.3 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

11.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

11.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका| रन नहीं आया|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली हुई गेंद को कवर्स की ओर खेला, एक रन मिला|

निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

10.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 91 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| कमाल की पारी समाप्त| टीम को जीत की दिशा दिखाकर अब खुद पवेलियन की दिशा चल दिए हैं राहुल| आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे, टर्न हुई गेंद, बल्ले के बाहरी हिस्से से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन पर हवा में गई| फील्डर वहां पर तैनात जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से बैंगलोर के पास मैच में वापसी करने का एक बड़ा मौका आया है, क्या वो उसे लपक पायेंगे? 91/1 पंजाब, लक्ष्य से 74 रन दूर|

10.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक रन मिला|

10.3 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| ऊपर डाली गई गेंद को उठाकर मारा और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार गेंद को भेज दिया पूरे छह रनों के लिए|

10.2 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, दो ही रन मिला|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Punjab Kings 10/03/2021 Bckp10032021204187, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com