- आर अश्विन ने Gabba Test का दिलचस्प किस्सा सुनाया
- भारत ने 2-1 से Border Gavaskar Trophy सीरीज जीती थी
- Gabba Test में भारतीय टीम ने कमाल करके दिखाया था
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2021 की सीरीज (AUS vs IND Test Series) सालों तक याद रखी जाएगी कि कैसे एक चोटिल भारतीय टीम ने अपने घर पर खेल रही ऑस्ट्रेलिया को तमाम मुश्किलों के बीच हराया था. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में सिर्फ 36 रन पर टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद बहुत से क्रिकेट पंडित ये मान के चल रहे थे कि ये एक एकतरफा सीरीज होने जा रही है. खासकर तक जब विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से स्वदेश लौटने का फैसला लिया. हालांकि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली टीम ने शानदार कमबैक करते हुए मेलबर्न और ब्रिसबेन में टिम पेन की अगुवाई वाली टीम को मात दी.
यह भी पढ़ें: अजब-गजब ! 16 साल की स्पिनर के तिलिस्म में फंसी नेपाल की टीम, 8 रन पर ऑलआउट, 1 घंटे में खत्म हुआ मैच
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चौथे और आखिरी टेस्ट के पहले तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ चुकी थी. सीरीज का फैसला गाबा में होने जा रहा था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम का किला कहा जा है क्योंकि लंबे समय से कंगारु टीम यहां अजय रही थी. हालांकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का ये किला फतह किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
पंत ने नाबाद 89 रन की पारी खेलते हुए भारत को 328 रन के टारगेट को हासिल करने में मुख्य भूमिका निभाई.
अब ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन (Ravi Ashwin) ने खुलासा किया है कि उस वक्त के मुख्य कोच रवि शास्त्री गाबा टेस्ट को टीम इंडिया द्वारा ड्रॉ कराना चाहते थे लेकिन पंत और वाशिंगटन सुंदर की कोशिशों की वजह से भारत को जीत हासिल हुई.
अश्विन ने स्पोर्ट्स यारी चैनल पर कहा, "उनके (ऋषभ पंत) दिमाग को समझना मुश्किल है. वो कुछ भी कर सकते हैं. वो उन खिलाड़ियों में से है जो अविश्वसनीय रूप से धन्य हैं. उनके पास इतनी क्षमता है कि कभी-कभी वह सोचता है कि वह हर गेंद पर छक्का मार सकता है. उसे शांत रखना मुश्किल है, पुजारा ने सिडनी टेस्ट के दौरान ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन वह वहां शतक लगाने से चूक गए. लेकिन इस मैच में क्या हुआ था, रवि भाई ने मुझे अंदर से कहा, मैं बाहर बैठा था. वह ड्रॉ चाहते थे क्योंकि हमारे पास मैच को ड्रॉ करने का मौका था लेकिन हम जीत के लिए जा रहे थे."
भारतीय गेंदबाज ने आगे कहा, "सबकी अपनी-अपनी योजना थी, मैंने अजिंक्य से बाहर से पूछा कि क्या योजना है, क्या हम जीत के लिए जा रहे हैं? उन्होंने मुझसे कहा कि 'अभी पंत खेल रहे हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है'. जिस पल वाशी (वाशिंगटन सुंदर) ने मैदान में जाकर 20 रन बनाए, तब हमारी योजना बदल गई. उनका 20-30 रन का योगदान बेहद अहम था."
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने बेन स्टोक्स को बीच मैच में दिया 'जन्मदिन का तोहफा', फैंस के खुशी का ठिकाना न रहा- Video
पीठ में दर्द की वजह से अश्विन को गाबा टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला. सिडनी में खेले गए पिछले टेस्ट में ऑफ स्पिनर ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर एक रियर गार्ड एक्शन (मैच बचाने का प्रयास) का नेतृत्व किया था जिससे भारत को मैच ड्रॉ करने में मदद मिली.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के दौरान कई भारतीय खिलाड़ी जैसे कि मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह चोटिल हो चुके थे और आखिरी टेस्ट में टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं