विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

कोच रवि शास्त्री ने ट्रेनिंग स्टाइल में भरा अलग रंग तो भारतीय टीम में आया 'नयापन'

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने टीम के साथ दूसरे कार्यकाल में खिलाड़ियों की तैयारी के स्टाइल में थोड़ा बदलाव किया है.

Also Read in
कोच रवि शास्त्री ने ट्रेनिंग स्टाइल में भरा अलग रंग तो भारतीय टीम में आया 'नयापन'
नवनियुक्त कोच रवि शास्त्री ने बल्लेबाजी में सुधार के लिए कुछ अहम चीजें लागू की हैं...
कोलंबो: भारतीय कोच रवि शास्त्री ने टीम के साथ दूसरे कार्यकाल में खिलाड़ियों की तैयारी के स्टाइल में थोड़ा बदलाव किया है, हालांकि अभी यह शुरू ही हुआ है लेकिन इसका तुरंत प्रभाव देखा जा सकता है. शास्त्री ने जो कुछ अहम चीजें लागू की हैं, उसमें यह बात महत्वपूर्ण है कि कैसे बल्लेबाज अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये तुरंत तैयार रहते हैं. बल्लेबाजी क्रम से इसका कुछ लेना देनानहीं है, बल्कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये उतरने से पहले 'वार्मिंग अप' में नयापन लाया गया है.

गाले में ही यह साफ हो गया जब शिखर धवन और अभिनव मुकुंद की भारतीय जोड़ी पहले टेस्ट में टीम के अन्य सदस्यों से पहले मैदान पर पहुंची. इसका मकसद यही था कि नेट पर पहुंचो और गेंद हिट करना शुरू करो क्योंकि भारत पहले बल्लेबाजी भी कर सकता है. इस मैच में कोहली ने टास जीता और अच्छा वार्म अप करने वाले धवन ने पहली पारी में 168 गेंद में 190 रन बनाये.

ये भी पढ़ें
टीम इंडिया के नए कोच रवि शास्त्री को हर साल मिलेगा 'इतने करोड़' का वेतन

VIDEO : शस्त्री ने चुनी अपनी कोर टीम

जब तक सलामी बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे, चेतेश्वर पुजारा ने यह बदला हुआ अपना रूटिन पूरा कर लिया जबकि विराट कोहली नेट पर थे. यह निश्चित रूप से पिछली बार से अलग तरह का प्रयोग था और टीम का इसमें स्वागत किया गया. कोच शास्त्री ने यह नयी प्रक्रिया इसलिये शुरू की कि टीम को मैदान पर भी अपना नंबर एक का दर्जा दिखाना चाहिए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shashtri, Trainig Style, Cheteshwar Pujara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com