विज्ञापन
This Article is From May 27, 2022

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैककॉय ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि आर अश्विन और ट्रेंट बोल्ट के हाथ 1-1 सफलता आई| कमाल की वापसी मुकाबले के 16वें ओवर में संजू की सेना ने की और बैंगलोर की टीम जो एक समय 170 रनों के पार जा रही थी उसे 157 रनों पर ही रोक दिया| अब देखना होगा कि राजस्थान की टीम क्या 158 रनों के लक्ष्य को चेज़ करते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बना लेगी? या फिर इस स्कोर को डिफेंड करते हुए बैंगलोर की टीम फ़ाइनल में पहुँच जायेगी |       

जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर तो आए लेकिन एक दफ़ा फिर से बड़ी पारी नहीं खेल पाए और महज़ 24 रन बनाते हुए ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच आउट हो गए| एक समय 15 ओवर में बैंगलोर की टीम का स्कोर 123 रन ही था| ऐसे में रन रेट को तेज़ी से आगे की ओर बढ़ाने की बड़ी ज़िम्मेदारी रजत पाटीदार (58) के कंधो पर थी तभी उन्होंने बड़े शॉट लगाने का इरादा किया और आर अश्विन का शिकार बन गए| जिसके बाद फाफ की टीम लड़खड़ाते हुए नज़र आई और पहले लोमरोर तो फिर कार्तिक तो अगली ही गेंद पर हसरंगा भी पवेलियन की ओर लौट गए| एक छोटा सा कोलैप्स देखने को मिला बैंगलोर की तरफ से जिसकी वजह से बोर्ड पर टोटल में कुछ रन्स शॉर्ट हो गई टीम| अंत में शाहबाज़ अहमद (12) ने कुछ शॉट लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 157 रनों तक पहुँचाया|

बड़े मुकाबले में एक बार फिर से चमका युवा खिलाड़ी!! लगातार बैंगलोर की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं पाटीदार!!! 58 रनों की अर्धशतकीय पारी यहाँ पर इनफॉर्म बल्लेबाज़ रजत पाटीदार के द्वारा खेली गई जिसके दम पर बैंगलोर ने राजस्थान के सामने 158 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| अब अगर राजस्थान को फाइनल का टिकेट चाहिए तो उन्हें 159 रन हासिल करने होंगे| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने आई फाफ़ की सेना की शुरुआत बेहतर नहीं हो पाई और विराट कोहली (7) के रूप में बैंगलोर टीम को पहला बड़ा झटका लगा| जिसके बाद मैदान पर आक्रामक रूप लेकर आए रजत पाटीदार जिन्होंने आते के साथ बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया और अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (25) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे की ओर ले जाने लगे| फाफ और रजत के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| हालाँकि इसी बीच फाफ ओबेड मैककॉय की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए और अपना विकेट गँवा बैठे|

19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| पहला रन तेज़ी से लिए, दूसरे के लिए जी जान से भागे और अंत में डाईव लगाकर उसे पूरा कर लिया| इसी के साथ बोर्ड पर 157 रन बैंगलोर ने लगाए यानी अब अगर राजस्थान को फाइनल का टिकेट हासिल करना है तो 158 रन बनाने होंगे|

19.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को हीव किया मिड विकेट की तरफ| रन लेना चाहते थे पहले लेकिन जब फील्डर को बॉल पर आते देखा तो नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास ही रखना सही समझा| अबतक कमाल का ये आखिरी ओवर गुज़र रहा है|

19.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

19.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

19.2 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

19.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट ओबेड के खाते में गई| बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| लैप शॉट लगाने गए थे और बॉल की लाइन मिस कर गए| गति से बीट हुए और गेंद जाकर सीधा ऑफ़ स्टम्प्स को उड़ा गई और बूम| ये अच्छी सोच नहीं थी हर्शल द्वारा| सिंगल लेकर शाहबाज़ को स्ट्राइक देना चाहिए था और खुद ही बड़े शॉट लगाने चले गए|

18.6 ओवर (0 रन) बाउंसर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ उसे जज नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ| 154/8 बैंगलोर|

18.5 ओवर (6 रन) छक्का! धीमी गति की गेंद थी जिसे इस बार पढ़ लिया गया| सामने की तरफ खेला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| 85 मीटर लम्बा सिक्स आया| इसी के साथ बैंगलोर के 150 रन भी पूरे हुए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Shahbaz Ahmed hits Prasidh Krishna. RCB 154/7 (18.5 Ov). CRR: 8.18

18.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला लेकिन बोलर ने उसे पिक कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|

18.4 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! हैट्रिक से चूक गए कृष्णा| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

18.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! अगली गेंद पर क्या हैट्रिक ले पायेंगे प्रसिद्ध कृष्णा, देखना दिलचस्प होगा| बैक टू बैक विकेट लेकर मोमेंटम को अपनी टीम की ओर प्रसिद्ध ने मोड़ दिया है| वानिंदु हसरंगा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे| जड़ में डाली गई तेज़ गति की गेंद पर डिफेंड करना चाहते थे| बल्ले को ऊपर से बल्लेबाज़ नीचे की ओर ला ही रहे थे कि गेंद सीधा स्टंप्स पर जा लगी| बल्लेबाज़ इस यॉर्कर लाइन की गेंद को समझ नहीं पाए और चकमा खा गए| 146/7 बैंगलोर|

18.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| बड़ा विकेट, बल्कि काफी बड़ा विकेट| दिनेश कार्तिक महज़ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| कृष्णा के नाम गई दूसरी विकेट| ये गेंदबाज़ आज कमाल करता हुआ दिख रहा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं बॉल और टो एंड पर जा लगी| मिस टाइम हुआ और हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 146/6 राजस्थान| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: WICKET! Dinesh Karthik c Riyan Parag b Prasidh Krishna 6 (7b, 0x4, 0x6). RCB 146/6 (18.1 Ov). CRR: 8.04

17.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 146/5 बैंगलोर, 12 गेंद शेष, कितना स्कोर बन पायेगा?

17.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ शाहबाज़ अहमद ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Shahbaz Ahmed hits Obed McCoy for a 4! RCB 146/5 (17.5 Ov). CRR: 8.19

17.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

अगले बल्लेबाज़ शाहबाज़ अहमद होंगे...

17.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रविचंद्रन अश्विन बोल्ड ओबेड मैक्कॉय| राजस्थान वापसी करते हुए| 8 रन बनाकर महिपाल लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद जिसपर कट शॉट लगाने गए| कम गति से चकमा खा गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं बॉल| हवा में गई पॉइंट फील्डर की तरफ जहाँ से अश्विन ने नीचे आकर बॉल को लपक लिया| अब यहाँ से अपनी लय गंवा रही बैंगलोर| 141/5 बैंगलोर| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: WICKET! Mahipal Lomror c Ravichandran Ashwin b Obed McCoy 8 (10b, 0x4, 0x6). RCB 141/5 (17.4 Ov). CRR: 7.98

17.3 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद!! लैप शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं हुआ|

17.2 ओवर (1 रन) निक ऑफ़ द हैंड्स स्लोवर बॉल!! लेग साइड पर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को लेकिन सिंगल ही मिल पाया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, इस गेंद पर फ्रंट फुट से पंच किया ऑफ़ साइड पर, एक रन मिला|

16.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ चहल का एक विकेटलेस स्पेल हुआ समाप्त| इस गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर से दूर थी गेंद जिस वजह से दो रन मिल गए| 139/4 बैंगलोर| तीन ओवर शेष|

16.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल चहल के इस ओवर से आता हुआ| इस गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

16.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से अपने लिए रूम बनाकर मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

16.3 ओवर (1 रन) एक और स्वीप शॉट मिड विकेट की दिशा में खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

16.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में और एक रन हासिल किया|

16.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कार्तिक ने यहाँ पर अपना खाता खोला!!! कवर्स की ओर आगे की गेंद को ड्राइव किया| एक रन आ गया|

15.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 15.3 ओवर की समाप्ति के बाद 130/4 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर महिपाल लोमरोर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में अब बचे हुए कुल 27 गेंदों पर यहाँ से फाफ की सेना 60 रन ज़रूर लगाना चाहेगी|

15.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| चौथा गेंदबाज़ जिसने अपनी पहली विकेट हासिल की| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर एक शानदार कैच बटलर द्वारा| रजत की 58 रनों की शानदार पारी का हुआ अंत| एक बढ़िया जज कैच बटलर द्वारा सीमा रेखा के ठीक आगे देखने को मिला| अगर एक इंच पीछे होता तो ये सिक्स हो जाता| खड़े-खड़े ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ मार दिया था| संपर्क तो बढ़िया था लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| गेंद फ्लैट गई फील्डर की तरफ जहाँ बटलर ने उसे लपका| फिर उन्हें ऐसा लगा कि कहीं उनका पैर सीमा रेखा से टकरा न जाए इसलिए गेंद को हवा में उछालाया और आगे आकर फिर से उसे पकड़ा| 130/4 बैंगलोर| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: WICKET! Rajat Patidar c Jos Buttler b Ravichandran Ashwin 58 (42b, 4x4, 3x6). RCB 130/4 (15.3 Ov). CRR: 8.39

15.2 ओवर (6 रन) छक्का! झन्नाटेदार शॉट!! बहुत ही बढ़िया तरीके से लेंथ को पढ़ा| मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया| बल्ले से लगते ही फ्लैट गई ये गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार और पूरे छह रन हासिल किये| अपने शतक को बैक करते हुए रजत| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Rajat Patidar hits Ravichandran Ashwin. RCB 130/3 (15.2 Ov). CRR: 8.48

15.1 ओवर (1 रन) टर्न होती गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: