
4.5 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए बटलर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन को जाकर लगी और मैदान के अंदर आ गई| अम्पायर ने हाथों को उठाकर छह रनों का इशारा किया|
4.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
4.3 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| खड़े-खड़े बटलर ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी और छह रन दे गई| इसी के साथ टीम के 50 रन भी पूरे हुए|
4.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4.1 ओवर (2 रन) एक बार फिर से हवा में गेंद| मिड विकेट की दिशा में गई| लॉन्ग ऑन से फील्डर फाफ इस कैच के लिए भागे लेकिन ये भी बॉल तक नहीं पहुँच पाए| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| दो रन मिले|
3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 42/0 राजस्थान|
3.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल, रन नहीं मिल पाया|
3.4 ओवर (2 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बटलर ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेला| गैप में गई बॉल 2 रन मिल गया|
3.3 ओवर (2 रन) हवा में गेंद!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई| घेरे के अंदर से सिराज ने उल्टा भागते हुए बॉल का पीछा किया लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए| दो रन मिल गए| बैकफुट से जोस ने इस गेंद को पंच कर दिया था और हवा में मार बैठे थे गेंद|
3.2 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला|
3.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
2.6 ओवर (6 रन) छक्का! कड़ाकेदार शॉट!! ये है बटलर स्पेशल!! जैसे ही पैरों पर गेंद को देखा उसे हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगते ही तारा मंडल में चली गई गेंद काफी ऊंची| छह रन प्राप्त हुए| 37/0 राजस्थान|
2.5 ओवर (4 रन) फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बटलर बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| हीव करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद कीपर को बीट करने के बाद|
2.4 ओवर (4 रन) चौका! ओवर द टॉप शॉट लगाया गया!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
2.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
2.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया मिड ऑफ़ की तरफ और एक रन हासिल किया|
2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 2 के बाद 22/0 राजस्थान| एक शानदार शुरुआत|
1.5 ओवर (2 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
1.4 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
1.3 ओवर (0 रन) इस बार अंदर की तरफ लाइ गई गेंद को बटलर ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
1.2 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री जोस के बल्ले से आती हुई| ऑन द राइज खेला गया शॉट| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया पॉइंट की तरफ चार रनों के लिए|
1.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जोश हेज़लवुड आए...
0.6 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये एक और खराब गेंद सिराज द्वारा और बल्लेबाज़ ने उसका पूरा फायदा उठाया| पुल कर दिया गेंद को मिड विकेट की दिशा में और छह रन हासिल किये| पहले ओवर से आये 16 रन| शानदार स्टार्ट राजस्थान द्वारा|
0.5 ओवर (0 रन) ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
0.4 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| सिराज को यहाँ पर समझना होगा कि उनके पास रन्स बोर्ड पर कम हैं|
0.3 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैक्सिमम इस पारी का आता हुआ| बेहद खराब गेंद सिराज द्वारा वो भी लेग स्टम्प पर| बल्लेबाज़ को पूरा मौका मिल गया कि उसे पुल कर सके और छह रन हासिल किया|
0.2 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद सिराज द्वारा!! टाईट गेंदबाज़ी की ज़रुरत और वो दिखती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
0.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई है शुरुआत!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका! 19 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| क्या आक्रम बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है हमें| ऐसा लग रहा कि राजस्थान जल्द से जल्द जीत हासिल कर लेना चाहते हैं| 61/0 राजस्थान|