विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

राहुल द्रविड़ अगले दो साल तक बने रहेंगे इंडिया-ए, अंडर-19 टीम के कोच

कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीती थी.

राहुल द्रविड़ अगले दो साल तक बने रहेंगे इंडिया-ए, अंडर-19 टीम के कोच
राहुल द्रविड़ की फाइल तस्वीर
  • द्रविड़ के मार्गदर्शन में इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती
  • अंडर-19 टीम पिछले साल विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी
  • पिछले दो साल में द्रविड़ ने कई युवा प्रतिभाओं की खोज की- सीके खन्ना
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अगले दो साल तक इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे. द्रविड़ को 2015 में पहली बार दोनों टीमों के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उनके मागदर्शन में टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की थीं.

कोच के तौर पर द्रविड़ के मार्गदर्शन में इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीती थी. उनकी ही छत्रछाया में अंडर-19 टीम पिछले साल आयोजित हुए विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी.

इस घोषणा पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के.खन्ना ने कहा, 'पिछले दो साल में द्रविड़ ने कई युवा प्रतिभाओं की खोज की. हम अगले दो साल तक कोच के तौर पर उनकी सेवा लेने पर खुश हैं और आश्वस्त हैं कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए सुनहरा पल है. इससे भविष्य में भारतीय क्रिकेट जगत को कई नई युवा प्रतिभाएं मिलेंगी.'

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, 'द्रविड़ एक अनुशासित और प्रतिबद्ध व्यक्ति हैं. पिछले दो साल में वह युवा प्रतिभाओं को निखारने में सफल रहे हैं. दोनों टीमों के साथ अगले दो साल के कार्यकाल के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dravid, Under-19 Cricket Team, BCCI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com