विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

दिल्ली के खिलाफ आर अश्विन ने बनाया अपने करियर का बेस्ट स्कोर, पत्नी का रिएक्शन हुआ वायरल

मैदान पर मैच के दौरान अश्विन की पत्नी भी मौजूद थीं. अश्विन का अर्धशतक पूरा होते ही उनकी पत्नी ने चैन की सांस ली और मुस्कुराती हुई नजर आई. हालांकि अपने अर्धशतक के बाद अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके और 50 के स्कोर पर ही आउट हो गए

दिल्ली के खिलाफ आर अश्विन ने बनाया अपने करियर का बेस्ट स्कोर, पत्नी का रिएक्शन हुआ वायरल
अश्विन ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर इस मैच में बनाया
नई दिल्ली:

दिल्ली और राजस्थान (RR vs DC) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान (RR) के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए भारत के दिग्गज  स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया. आर अश्विन (R Ashwin) ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली ये अश्विन का पहला आईपीएल (IPL) का अर्धशतक था. इसके साथ ही अश्विन तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक बनाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

यह पढ़ें- Google भी हुआ आईपीएल मीडिया अधिकार खरीदने की रेस में शामिल, इतनी मोटी रकम मिल सकती है बीसीसीआई को

आपको बता दें इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान जमकर अच्छे शॉट्स लगाए और राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अश्विन ने 38 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. इस मैच में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर कुछ  खास नहीं कर पाए और जल्दी आउट हो गए थे. 

यह भी पढ़ें- अब विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 घरेलू श्रृंखला में भी नहीं खेलेंगे-सूत्र

मैदान पर मैच के दौरान अश्विन की पत्नी भी मौजूद थीं. अश्विन का अर्धशतक पूरा होते ही उनकी पत्नी ने चैन की सांस ली और मुस्कुराती हुई नजर आई. हालांकि अपने अर्धशतक के बाद अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके और 50 के स्कोर पर ही आउट हो गए. अश्विन के आईपीएल के करियर पर अगर बात करें तो उन्होंने 179 मैच खेले हैं और 12 की औसत से 589 रन बनाए हैं. इस मैच में उन्होंने अपने करियर का बेस्ट स्कोर  बना दिया है. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और राजस्थान की टीम को 160 रनों पर रोकने में कामयाब रहे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Ravichandran Ashwin, Delhi Capitals, Indian Premier League 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com