विज्ञापन

PBKS vs SRH LIVE Score, IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11

PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026 LIVE Cricket Score: पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. 

PBKS vs SRH LIVE Score, IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Score, PBKS vs SRH LIVE Cricket IPL 2026

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज दोपहर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के आमने-सामने है. न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. वहीं, पंजाब की इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, (LIVE SCORECARD)

हैदराबाद संभावित 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा

पंजाब किंग्स संभावित 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पिच क्या असर दिखाएगी

यह मैच मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. उम्मीद है कि पिच बल्ले और गेंद के बीच एक संतुलित मुकाबला पेश करेगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छा बाउंस और गति मिलने की संभावना है, जबकि आउटफ़ील्ड तेज रहने की उम्मीद है. स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन अगर बल्लेबाज शुरुआती मूवमेंट का सामना कर लेते हैं, तो जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ेगी, शॉट लगाना आसान होता जाएगा.

चंडीगढ़ में मौसम कैसा रहेगा

चंडीगढ़ में मौसम को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है, AccuWeather के अनुसार, पूरे दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है, और तापमान 32–33°C के आसपास रहेगा.बारिश की संभावना केवल 2% है, और आसमान में लगभग 42% बादल छाए रहेंगे. इसलिए, फैंस एक पूरा और बिना किसी रुकावट के मैच का मजा ले सकेंगे. 

पंजाब किंग्स संभावित 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य 

सनराइजर्स हैदराबाद संबावित 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com