विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2023

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और भारत के बीच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

24.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| राहुल ने इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

24.5 ओवर (1 रन) विराट ने भी अपनी पहली गेंद गेंद पर आज का पहला रन बटोरा| सीधे बल्ले से गेंद की लाइन के पीछे जाकर सामने की तरफ खेला और रन पूरा किया|

24.4 ओवर (1 रन) पहला रन आज के दिन के खेल का राहुल के बल्ले से आता हुआ| आगे आकर सामने की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

24.3 ओवर (0 रन) इस बार आगे की गेंद को राहुल ने पैर निकालकर डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बना|

24.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन से शादाब ने शुरुआत की है| राहुल ने इस गेंद को समझ बूझ के साथ लेग साइड पर खेला| गैप नहीं मिला, कोई रन नहीं हुआ|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ पाकिस्तान की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में आ गए हैं| वहीँ अपने ओवर को पूरा करने के लिए शादाब खान तैयार हैं| इसी बीच आपको एक अपडेट देते चलें कि हारिस रउफ को कल कमर में चोट आई थी और वो आज गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे...

मैच अपडेट (04.22 भारतीय समयनुसार) - खुशखबरी!! अबसे करीब 20 मिनट में यानी 04.40 में मुकाबले को शुरू किया जाएगा| अच्छी बात ये है कि पूरे 50 ओवर्स का गेम यहाँ पर होगा| विराट कोहली और केएल राहुल अब यहाँ से अपने आपको को मुकाबले के लिए तैयार करेंगे और पिच के स्वभाव को समझते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे|

मैच अपडेट (03.50 भारतीय समयनुसार) - बेहतर खबर कोलोंबो के मैदान से आ रही है वो ये है कि बारिश पूरी तरह से रुक गई है| ग्राउंड स्टाफ्स पूरे मैदान से धीरे-धीरे कवर्स को हटाने का काम कर रहे हैं और बीच ग्राउंड पर हमें अम्पायर्स भी नज़र आये हैं| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि मैच जल्द से जल्द शुरू किया जाए क्योंकि इंतज़ार काफी लंबा हो गया है जो कि अब समाप्त होना चाहिए| 04.20 को फील्ड अम्पायर द्वारा मैदान का निरीक्षण होगा| दोनों ही टीमों के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए नज़र आ रहे हैं|

मैच अपडेट (03.14 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश पूरी तरह से रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ तेज़ी के साथ कवर्स हटाते हुए पानी को सुखाने का काम शुरू करेंगे| अच्छी बात ये है कि मैदान पर पानी नहीं जमा है क्योंकि बारिश आने से पहले ही कवर्स लगा दिया गया था| इसलिए अब अगर दोबारा बारिश नहीं आती है तो ग्राउंड स्टाफ को ज्याद समय नहीं लगेगा मैदान तैयार करने के लिए| बस दुआ कीजिये कि अब बारिश ना आये|

मैच अपडेट (02.45 भारतीय समयनुसार) - ताज़ा अपडेट के अनुसार मुकाबला बारिश के कारण अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं होगा| यानी दोस्तों कल से हमारा जो इंतेज़ार चल रहा है वो अभी भी जारी रहने वाला है| फिलहाल ताज़ा तस्वीरों को देखने के बाद ये पता चला है कि बारिश रुकी हुई है और ग्राउंड स्टाफ कवर्स को हटा रहे हैं|

फिलहाल कोलोंबो में पूरी तरह से बारिश का माहौल है और मुकाबला फिलहाल तो समय पर शुरू होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है| तो बने रहिये ताज़ा अपडेट के लिए हमारे साथ| जैसे ही कुछ अच्छी खबर हमें मिलेगी हम उसे आपतक पहुंचाएंगे| फिलहाल तो इस बारिश का आनंद आप भी लीजिये घर बैठे गरम-गरम समोसे और चाय के साथ|

उम्मीद तो ये है कि जल्द से जल्द ये काली घटाएं छट जायें और हमें क्रिकेट का ये महासंग्राम देखने को मिले| आपको बताते चलें कि कल जहाँ पर मुकाबला रुका था आज शुरुआत वहीँ से होगी और अगर बारिश ने कृपा की तो पूरे 50-50 ओवरों का खेल आज हमें देखने को मिलेगा| फिलहाल 24.1 ओवर डले हैं और भारत का स्कोर 2 विकेट के नुक्सान पर 147 रन है| इस समय क्रीज़ पर किंग कोहली (8) और केएल राहुल (17) की जोड़ी टिकी हुई है जिनके बीच रीबिल्डिंग फेज़ जारी है| रोहित और शुभमन के आउट होने के बाद इस जोड़ी ने अबतक मिलकर 24 रन बनाए हैं और टीम इंडिया को अब इससे एक शतकीय साझेदारी की दरकार होगी| वहीँ पाकिस्तान टीम की तरफ से उनके गेंदबाजों ने शुरूआती पिटाई के बाद कुछ हद तक अच्छी वापसी की है लेकिन अब इस जोड़ी के सामने वो कितना कारगर साबित होते हैं ये तो आगे आने वाला वक़्त ही बताएगा|

हैलो एंड वेलकम दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे साथ भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले में जहाँ खेल अब रिज़र्व डे में जा चुका है| जी हाँ एक रिज़र्व डे फाइनल मैच के लिए रखा गया था और एक को भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले के लिए भी बाद में जोड़ा गया था| क्या पता था कि इसकी ज़रुरत पड़ जायेगी और ये देखिये वही हुआ भी है| क्रिकेट फैन्स के लिए ये वैसे तो अच्छी बात है कि एक अतिरिक्त दिन इस हाई वोल्टेज गेम के लिए रखा गया है लेकिन कुछ निराश करने वाली बात भी सामने आई है और वो ये कि आज भी बारिश के काफी आसार हैं| आपको बता दें कि इस समय कोलोंबो में तेज़ बारिश जारी है और ग्राउंड की जहाँ तक बात है उसे पूरी तरह से नीले कवर्स के नीचे रखा हुआ है|

...मैच डे, दूसरा दिन (रिज़र्व डे)...

तो प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात रिजर्व डे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

इसके बाद मैदान पर आए विराट कोहली (8) नाबाद ने रन बनाना शुरू किया| इसी बीच शाहीन अफरीदी ने आकर शुभमन गिल को आउट कर दिया| वहीँ फिर केएल राहुल (17) ने आकर विराट के साथ धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं| ऐसे में तभी बारिश के आकर मैच में बाधा डाली और सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए| हालाँकि बारिश कुछ देर बाद पूरी तरह से बंद हो गई लेकिन अम्पायर्स ने 3 बार निरीक्षण करने के बाद बताया कि आउटफील्ड पूरी तरह से ठीक नहीं है| वहीँ पूरे ग्राउंड स्टाफ की टीम ने मैदान को सुखाने की कोशिश जारी रखी| ऐसे में बारिश ने एक बार फिर से आकर सभी की मेहनत पर पानी फ़ेर दिया और अम्पायर्स ने कॉल्ड ऑफ़ करने का फैसला कर लिया|

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलना शुरू कर दिया था| इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा (56) ने अपने सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (58) के साथ मिलकर पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और पहले विकेट के लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी की| इसी बीच दोनों ने ही अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने शादाब खान को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से लगाया और वो फैसला सही भी साबित हो गया जब शादाब ने खतरनाक दिख रहे रोहित को कैच आउट करवाते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया|

कॉल्ड ऑफ़!! बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला अब रिजर्व डे की ओर बढ़ गया है!! जी हाँ बारिश के कारण मैच को रोका गया था जिसके बाद आउटफील्ड पूरी तरह से गीली हो गई और अम्पायर्स ने तीन निरीक्षण करने के बाद मैच को रिजर्व डे पर टाल दिया| फ़िलहाल 24.1 ओवर के बाद 147/2 है भारत और कल यहीं से 50 ओवरों का ही गेम खेला जाएगा| हालाँकि मौसम विभाग की मानें तो कल भी बारिश की आशंकाएं हैं|

मैच अपडेट (08.45 भारतीय समयनुसार) - कॉल्ड ऑफ़!! जिस बात की उम्मीद पिछले कुछ समय से लगाई जा रही थी वही हुआ| ग्राउंड स्टाफ की मेहनत यहाँ पर आज के दिन बर्बाद हो गई क्योंकि दोबारा बारिश काफी तेज़ी से आई है|

मैच अपडेट (08.34 भारतीय समयनुसार) - जैसे ही दोनों फील्ड अम्पायर तीसरे निरीक्षण के लिए मैदान पर आये थे उसी दौरान शायद फिर से बारिश का माहौल बन रहा था इस वजह से ग्राउंड स्टाफ काफी तेज़ी के साथ कवर्स को मैदान पर लाते हुए दिखे हैं| ये लो, बारिश फिर से शुरू हो गई है और काफी तेज़ है इस वजह से पूरे मैदान को ढक दिया गया है|

मैच अपडेट (08.01 भारतीय समयनुसार) - दूसरा निराक्षण जारी है| फील्ड को काफी बारीकी से अपने जूतों से दबाकर देख रहे हैं अम्पायर| इसके बाद ग्राउंड स्टाफ मैदान पर अभी भी काम करते हुए नज़र आ रहे हैं| उन्होंने एक अलग तरह का दिमाग लगाया है और तीन पंखा लाया है जो ट्रोली से जुड़ा हुआ है जिससे गीले एरिया को सुखाया जा रहा है| अब 08.30 में एक और निरीक्षण किया जाएगा| फील्ड अम्पायर्स ने इसके बाद एक इंटरव्यू में बताया कि मैदान का कुछ हिस्सा बेहद ही गीला है और सॉफ्ट भी है| आगे कहा कि हम चाहेंगे कि जल्द से जल्द मुकाबला शुरू हो लेकिन ग्राउंड को अभी सुखाया जा रहा है| अगर आज मुकाबला शुरू होता है और फिर बारिश हो जाती है तो जो फैसला हम लेंगे उतने ही ओवर्स का मुकाबला किया जाएगा| जाते-जाते उन्होंने ये भी कहा कि 9 बजे मुकाबला शुरू होगा|

मैच अपडेट (07.52 भारतीय समयनुसार) - ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक अब दूसरा निरीक्षण ठीक 08.00 बजे होगा| अभी भी मैदान पर कुछ ऐसे एरिया है जिससे अम्पायर्स संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे हैं|

मैच अपडेट (07.34 भारतीय समयनुसार) - निरीक्षण जारी है| बड़े पैचेस को बड़ी ध्यानपूर्वक देख रहे हैं अम्पायर| अभी भी फील्ड अम्पायर मैदान पर ही हैं और ग्राउंड स्टाफ से बात करते हुए नज़र आये हैं| इंतज़ार की घड़ियाँ जारी हैं| एक बार फिर से इस बीच दोनों अम्पायर रोहित शर्मा से बात करते नज़र आ रहे हैं| अब कोच राहुल द्रविड़ भी इस बात चीत में शामिल हुए हैं| अब वही अम्पायर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के पास गए हैं और उनसे बात कर रहे हैं| ताज़ा तस्वीर कुछ अच्छे सन्देश नहीं दे रही है| आधिकारिक जानकारी अभी भी आना बाकी है|

मैच अपडेट (07.07 भारतीय समयनुसार) - ताज़ा अपडेट ये है कि फील्ड अम्पायर ठीक 07.30 बजे निरीक्षण के लिए फिर से नीचे आयेंगे| चूँकि वर्ल्ड कप काफी नज़दीक है इस वजह से दोनों ही टीम मैनेजमेंट यहाँ से अपने खिलाड़ियों के लिए कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है|

मैच अपडेट (06.56 भारतीय समयनुसार) - काफी हलचल देखने को मिल रही है हमें मैदान पर| अम्पायर ने फील्ड का जायजा लिया और फिर उसके बाद जाकर कप्तान रोहित शर्मा से भी कुछ बता चीत की है| अब कट ऑफ़ टाइम को 10.30 से बढ़कर 12.00 कर दिया गया है| मैदान की ताज़ा तस्वीर ये है कि अभी भी काफी पैचेस दिखाई दे रहे हैं| बाबर आजाम और मोहम्मद रिजवान पिच के काफी पास हैं और अम्पायर से बात कर रहे हैं| विकेट के आस पास काफी ज्यादा गीलापन दिखाई दिया है|

मैच अपडेट (06.44 भारतीय समयनुसार) - बारिश तो फ़िलहाल बिलकुल नहीं हो रही है लेकिन आउटफील्ड में काफी पानी दिखाई दे रहा है| ऐसे में ग्राउंड स्टाफ फोम की मदद से उसे सुखाने की कोशिश कर रहे हैं| वहीँ अब 06.22 के बाद से हमने ओवर्स भी गंवाना शुरू कर दिया है| अब हम उम्मीद यहीं करते हैं कि जल्द से जल्द आउटफील्ड पूरी तरह से ठीक हो जाए और हमें मुकाबला शुरू होता हुआ दिखे|

मैच अपडेट (06.01 भारतीय समयनुसार) - बेहतर ख़बर कोलोंबो के मैदान से आती हुई वो ये है कि ग्राउंड स्टाफ धीरे-धीरे कवर्स को मैदान से हटा रहे हैं| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मैच को भी शुरू किया जाए|

मैच अपडेट (05.42 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! ताज़ा मिले दृश्यों के अनुसार बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ मैदान में नज़र आ रहे हैं| अब यहाँ से पानी को सुखाने का कार्य अंजाम दिया जाएगा| उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मुकाबला शुरू किया जाएगा|

मैच अपडेट (05.17 भारतीय समयनुसार) - प्रिय दोस्तों, बारिश अभी भी काफी तेज़ हो रही है जिसकी वजह से पूरे मैदान को कवर्स से ढका हुआ है| हालाँकि ग्राउंड स्टाफ के बीच कुछ हलचल ज़रूर दिख रही है लेकिन ये पता नहीं चल पा रहे हैं कि वो कर क्या रहे हैं| जैसे ही कुछ अपडेट आएगी हम आपतक पहुंचा देंगे| बने रहिये हमारे साथ|

बारिश के कारण मुकाबले को रोका गया!! ग्राउंड स्टाफ पिच को कवर्स से छिपा रहे हैं!! ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि ये बारिश ज़्यादा देर की न हो और हमें फिर से मैच शुरू होता हुआ दिखे| इसी बीच बारिश और भी तेज़ हो गई है|

24.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! फ्लाईटेड गेंद| कोहली ने इसे कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| एक बड़ा गैप था वहां पर और सिंगल हासिल किया| बूंदा-बांदी भी जारी है|

23.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! खड़े-खड़े बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया| हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑफ़ फील्डर के काफी आगे गिर गई| अंत में ये एक डॉट बॉल हुई| रन का मौका नहीं बन सका|

23.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| गेंदबाज काफी कॉंफिडेंट दिखे और ऊँगली उठाते हुए कप्तान को आउट का इशारा किया और रिव्यु लेने को कहा| बाबर का कहना था कि उछाल है| इसी बात चीत में समय निकल गया| उछाल के साथ-साथ मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|

23.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

23.4 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

23.3 ओवर (4 रन) चौका! आज राहुल अलग ही लय में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं| जैसे ही छोटी पटकी हुई गेंद देखी उसपर जमकर पुल शॉट लगाया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| इसी के साथ एकदिवसीय क्रिकेट में राहुल के दो हज़ार रन भी पूरे हुए|

23.2 ओवर (1 रन) सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

23.1 ओवर (0 रन) इस गेंद को मिड विकेट की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हुआ|

22.6 ओवर (0 रन) इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

22.5 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

22.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

22.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| कप्तान ने काफी देर बात चीत की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| शार्प टर्न से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था| कट शॉट का प्रयास था लेकिन बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हो सका था|

22.2 ओवर (0 रन) ऑन साइड पर इस गेंद को खेला| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| रन नहीं हुआ|

22.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

21.6 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कीपर ने इसे अपने दस्तानों में लिया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 140/2 भारत|

21.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

21.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! गुड लेंथ गेंद| बैकफुट से उसे कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| गैप से एक रन हासिल किया|

21.3 ओवर (0 रन) इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|

21.2 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

21.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| अब ये दोनों बल्लेबाज़ समझदारी के साथ जोड़ी को आगे बढ़ाने को देखेंगे|

20.6 ओवर (0 रन) विराट ने इस बार जमी हुई आँखों के साथ इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|

20.5 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

20.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को गैप में खेला और सिंगल हासिल किया| शादाब को अब समझदारी के साथ खेल रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|

20.3 ओवर (0 रन) कट शॉट खेला पॉइंट की तरफ लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हो सका|

20.2 ओवर (0 रन) ओह इस बार उछाल भरी गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को खेला| रन नहीं हो सका|

20.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| बैकफुट से ऑन साइड पर उसे फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com