- कहा, विराट को लेकर की जा रहीं काफी बातें
- कुछ लोग उसकी तकनीक पर भी उठा रहे सवाल
- मत भूलें, उसके नाम हैं इंटरनेशल क्रिकेट में 70 शतक
Inzamam-ul Haq: न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज (New Zealand vs India Test Series) विराट कोहली (Virat Kohli)के लिए निराशा से भरी रही. भारतीय टीम को जहां सीरीज में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा, वहीं बल्ले से भी विराट बुरी तरह नाकाम रहे. टेस्ट सीरीज के दो मैचों की चार पारियों में विराट केवल 38 रन बनाए और उनका औसत महज 9.5 का रहा. इस दौरान 19 रन विराट का सर्वोच्च स्कोर 19 का रहा. ऐसे समय जब सीरीज में अपने प्रदर्शन को लेकर विराट आलोचना का घेरे में हैं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam-ul Haq), टीम इंडिया के कप्तान के पक्ष में खुलकर उतर आए हैं. इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'द मैच विनर' में कहा, 'भारत में विराट को लेकर काफी बातें की जा रही हैं क्योंकि वह पिछली 11-12 पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. कुछ लोग उसकी तकनीक पर बात कर रहे हैं. मैं यह सब बातें सुनकर सदमे की सी स्थिति में हूं. एक शख्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 के आसपास शतक जमाए हैं, इसके बावजूद लोगों उसकी तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं.'
न्यूजीलैंड की सीरीज जीत को मोहम्मद कैफ ने इस मायने में बताया जबर्दस्त...
इंजी ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि हर प्लेयर के लिए कोई एक सीरीज, कोई एक साल ऐसा होता है जिसमें सब कुछ सही करने के बावजूद चीजें उसके पक्ष में नहीं जाती. वह हर दिन स्कोर नहीं कर सकता. हर मैच, हर सीरीज या हर साल में ऐसा नहीं हो सकता. क्यों गेंदबाज केवल कोहली की गेंदों पर पिटाई के लिए ही खेल रहे हैं? ' उन्होंने कहा, 'मेरी कोहली को सलाह है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसा हर किसी के साथ होता है. आपको हमेशा कामयाबी नहीं मिलती, असफलता भी साथ में आती है. उसे अपनी तकनीक में बदलाव करने की जरूरत नहीं है.' भारत को सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में विकेट की हार का सामना करना पड़ा. भारत को इससे पहले वेलिंगटन के पहले टेस्ट में भी 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद विराट ने कहा, अच्छी बल्लेबाजी न कर पाने का हमें अफसोस है. हमने कई जगहों पर गलती की जिसका खामियाजा हार के रूप में भुगता. कीवी टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, मेजबान टीम ने अपनी परिस्थितियों में शानदार खेल दिखाया और हमें गलतियों के लिए मजबूर कर दिया. विराट (Virat Kohli) ने कहा, मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमारी वापसी करा दी थी लेकिन बतौर बल्लेबाज हम लोगों ने उन्हें बैक नहीं किया. वापस जाकर हमें देखना होगा कि हमने कहां और कब गलतियां की. विराट ने माना कि टॉस जीतना हमारी टीम को अतिरिक्त एडवांटेज देता लेकिन इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद आप केवल इसे जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. उन्होंने कहा कि टेस्ट सीरीज के खराब प्रदर्शन को हम स्वीकार करते हैं और उसमें सुधार की कोशिश करेंगे.
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं