बल्ले से धूम मचाने वाले एमएस धोनी आईपीएल के अगले सीजन में अब एक नए अवतार में नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है. जिसके साथ ही धोनी के बतौर खिलाड़ी करियर पर भी विराम लग गया है. माही की आईपीएल पारी समाप्त होने के बाद देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने उन्हें भावुक विदाई दी है, जो कुछ इस प्रकार है-
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'कुछ साझेदारियां क्रिकेट से भी बढ़कर होती हैं. कुछ रिश्ते मैदान की बाउंड्री से भी आगे जाते हैं और कुछ दिग्गज सच में कभी रिटायर नहीं होते हैंं.'
ड्रेसिंग रूम साझा करने से लेकर एक साथ मिलकर ट्रॉफियां उठाने तक, आपके साथ बिताया गया हर पल, माही भाई जिंदगी भर की याद बन गई है. हमने साथ में जीत का जश्न मनाया, चुनौतियों का सामना किया और एक ऐसा सपना जिया, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा.'
'नंबर 7 की जर्सी भले ही अब मैदान पर न दिखे, लेकिन आपकी विरासत हमेशा चेपॉक की धड़कन बनी रहेगी.'
'जैसे आप CSK के मेंटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि आपका वही शांत दिमाग, निडर सोच और बेजोड़ अनुभव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.'
मैदान पर हमारे नेतृत्व करने से लेकर मैदान के बाहर से मार्गदर्शन करने तक, आप हमेशा हमारे 'थाला' रहेंगे. भूमिका बदल सकती है, लेकिन विरासत नहीं. एक बार कप्तान, हमेशा हमारे थाला.'

रिंकू सिंह
'भैया, सभी यादों और सीख देने के लिए धन्यवाद. आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं.'

मथीशा पथिराना
'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि टीवी पर आपको देखने वाला एक फैनबॉय एक दिन आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेगा. माही भाई, 2022 से यह सफर अविस्मरणीय रहा है. मुझ पर भरोसा करने, मुझ पर विश्वास जताने और मुझे आपसे सीखने का मौका देने के लिए धन्यवाद. खेल से परे आपको जानना और ड्रेसिंग रूम में छोटे-छोटे पल साझा करना ऐसी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. शब्द कभी भी यह नहीं बता सकते कि यह सफर मेरे लिए कितना मायने रखता है. मैं हमेशा हर चीज के लिए आपका आभारी रहूंगा. अपने आदर्श के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने तक का सफर मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहेगा. धन्यवाद माही भाई.'

तिलक वर्मा
'आपको खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और अपने खेल को सुधारने की कोशिश में आपकी कई सलाहों को अपनाया है. क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए धन्यवाद माही भाई. आपकी नई भूमिका के लिए ढेरों शुभकामनाएं.'

वैभव सूर्यवंशी

आपको बता दें कि धोनी ने 2024 सीजन से पहले CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. जिसके बाद वह टीम में एक विकेटकीपर के तौर पर ज्यादा शिरकत करते थे. माही का आखिरी आईपीएल मैच 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ था. 2026 सीजन में वह पिंडली की चोट के कारण नहीं खेल सके थे.
धोनी का आईपीएल करियर
धोनी ने आईपीएल में कुल 278 मैच खेले. जहां वह 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में धोनी ने कुल 264 छक्के लगाए. उनका नाम आईपीएल के सबसे अनुभवी फिनिशरों में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें- 'दिल एक सीजन और चाहता है', धोनी हुए आईपीएल से 'विदा', तो मैसेजों से पटा सोशल मीडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं