विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2024

धोनी की टीम में होता यह खिलाड़ी तो उनके नाम होते 12 आईपीएल ट्रॉफी

MS Dhoni vs Jasprit Bumrah, IPL : धोनी को आईपीएल में एक सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है. क्रिकेट एक्सपर्ट के साथ-साथ फैंस का मानना है कि वह खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से अच्छी तरह इस्तेमाल करना जानते हैं.

धोनी की टीम में होता यह खिलाड़ी तो उनके नाम होते 12 आईपीएल ट्रॉफी
MS Dhoni

MS Dhoni vs Jasprit Bumrah, IPL : भारतीय टीम के महान पूर्व क्रिकेटर एम धोनी के बारे में कौन नहीं जानता है. टीम इंडिया की तरफ से वह आईसीसी के लगभग सभी खिताब जितने वाले पहले कप्तान हैं. इसके अलावा देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी उनका जमकर जलवा देखने को मिलता है. यहां वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए शिरकत करते हैं. उनकी अगुवाई में टीम 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. टीम ने उनकी अगुवाई में पहली बार 2010 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. उसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी मैदान मारने में कामयाब रही.

धोनी को आईपीएल में एक सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है. क्रिकेट एक्सपर्ट के साथ-साथ फैंस का भी मानना है कि वह खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से अच्छी तरह इस्तेमाल करना जानते हैं. यही वजह है कि वह आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार हैं. 

मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार छाया हुआ है. टीम इंडिया का पिछला मुकाबला उसके चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के साथ था. यहां ब्लू टीम जसप्रीत बुमराह के करिश्माई गेंदबाजी के बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान मारने में कामयाब रही.

बुमराह के इसी घातक गेंदबाजी को देखते हुए एक फैंस ने अपना विचार साझा किया है. उसका मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह जैसा घातक गेंदबाज सीएसके की टीम का हिस्सा रहा होता तो धोनी के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान अबतक 12 आईपीएल ट्रॉफी होते. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: ट्रैक्टर बेचकर मैच देखने पहुंचा था पाकिस्तानी फैन, बाबर की टीम ने दिया गहरा जख्म, जानें भारत के लिए क्या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2024, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com