विज्ञापन

MI vs RR IPL 2026: राजस्थान को जीत से मिलेगी प्लेऑफ का टिकट, मुंबई की जीत की दुआ करेंगी पंजाब-कोलकाता

MI vs RR IPL 2026: राजस्थान ने अगर मुंबई को हरा दिया तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम हो जाएगी. एलिमिनेटर में उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

MI vs RR IPL 2026: राजस्थान को जीत से मिलेगी प्लेऑफ का टिकट, मुंबई की जीत की दुआ करेंगी पंजाब-कोलकाता
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, IPL 2026 playoff Equation:

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, IPL 2026 playoff Equation: राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी मुंबई की जीत की दुआ करेंगे. 

रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे. इससे वह प्लेऑफ के अंतिम स्थान के दो अन्य दावेदार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों पर कम से कम एक अंक की बढ़त हासिल कर लेगा. लेकिन अगर रॉयल्स की टीम रविवार को हार जाती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. इसके बाद कोलकाता और पंजाब के बीच रेस होगी. 

रॉयल्स ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में जीत से ज्यादा हार का सामना किया है लेकिन वे मुंबई के खिलाफ जीत के लिए जीजान लगा देंगे. उसके खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं. मुंबई इंडियंस के लिए वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा यशस्वी जायसवाल हैं. स्थानीय खिलाड़ी जायसवाल ने गुवाहाटी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 77 रन बनाए थे.

जायसवाल उस मैदान पर वापसी कर रहे हैं जहां उन्होंने तीन साल पहले आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था. उन्होंने इसके बाद अगले साल उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना दूसरा शतक बनाया था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स को अभी भी अपने कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल से अधिक निरंतरता की जरूरत होगी. यह दोनों बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं लेकिन बीच के ओवरों में जरूरी गति प्रदान नहीं कर पाए हैं.

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रॉयल्स को एक अधिक खतरनाक टीम का सामना करना पड़ेगा. मुंबई के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में लौट आए हैं. इन दोनों टीम ने हालांकि पिछले पांच मैचों में तीन हार और दो जीत हासिल की हैं. इस मैच में मुंबई की टीम में शामिल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को अपना जलवा दिखाने के लिए आखिरी मौका मिलेगा. वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम को सम्मान के साथ विदाई लेने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यंवशी को सस्ते में आउट किया तो...' प्लेऑफ के लिए यजुवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस से मांगी 'मदद'

यह भी पढ़ें: 'अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे...' टॉम मूडी ने दिए संकेत ऋषभ पंत से छिन सकती है LSG की कप्तानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com