Nicholas Pooran's blistering half century: लखनऊ सुपर जॉयंट्स के विंडीज के तूफानी विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI vs LSG) के खिलाफ 'होश' में तो आए, लेकिन अपनी टीम के करीब-करीब पूरी तरह लुटने के बाद. फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी लखनऊ वानखेड़े में इंडियंस के खिलाफ एकदम अलग एप्रोच के साथ उतरी, तो इसकी अगवुआई की निकोलस पूरन ने. पूरन ने सुनामी अंदाज में सिर्फ 16 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके से अर्द्धशतक जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने एक बड़े कारनामे में भारत के सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooraynashi) के एक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. यह एक बार को कहने और सुनने में बहुत ही अजीब लगता है कि पिछले करीब सात सालों से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे उस 15 साल को पीछे छोड़ दिया,जिसका यह महज दूसरा ही सीजन है. और यह भी बताता है कि वैभव ने चंद दिनों के भीतर ही कितने बड़े कारनामे कर डाले हैं.
पूरन आगे, वैभव पीछे!
निकोलस पूरन को अपना चिर-परिचित अंदाज हासिल करने के लिए इस सीजन में 9 मैच लग गए. वास्तव में हुजूर ने घर आते-आते बहुत देर कर दी. रिकॉर्ड की बात करें, तो जब बात आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने की आती है, तो इस मामले में बॉस तो अभिषेक शर्मा है. अभिषेक ने यह कारनामा अभी तक 6 बार किया है. और इसे करने के लिए उन्होंने मेगा टूर्नामेंट में 9 साल और 87 मैचों का समय लिया . और इसी मामले में अब जब सोमवार को निकोलस पूरन ने 20 गेंदों से कम में पचासा जड़ा, तो वह इस मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे जरूर निकल गए, लेकिन इसके इस विंडीज बल्लेबाज ने सूर्यवंशी की तुलना में आठ गुना मैचों से भी ज्यादा मैच लिए. चलिए जान लीजिए कि इस मामले में शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं.
बल्लेबाज 20/ कम गेंदों पर 50 मैच
अभिषेक शर्मा 6 87
निकोलस पूरन 4 98
जैक फ्रेजर मैक्गर्क 3 15
ट्रेविस हेड 3 33
वैभव सूर्यवंशी 4 12
यह भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे से लिया बदला अब काइल जैमीसन से बदला लेने की बारी, जानें वैभव सूर्यवंशी का कब पूरा होगा 'बदलापुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं