IPL 2024 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2024 का 69वां मुकाबला रविवार (19 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में जीत हासिल करते हुए एसआरएच की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस मुकाबले से पूर्व वह तीसरे स्थान पर काबिज थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे स्थान पर स्थित थी. हालांकि, पंजाब के खिलाफ एसआरएच की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण अब पूरी तरह से बदल गया है. आरआर की टीम को अगर फिर से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाना है तो उसे अपने आखिरी मुकाबले में केकेआर की टीम को शिकस्त देना होगा.
आईपीएल 2024 के 69 मुकाबले बीत जानें के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 19 (+1.428) अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. केकेआर को आरआर के खिलाफ शिकस्त का भी सामना करना पड़ता है तब भी वह लीग चरण का समापन पहले स्थान पर रहते हुए ही करेगी. वहीं पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम 17 (+0.414) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
तीसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का नाम आता है. रॉयल्स के खाते में फिलहाल 13 मैचों के बाद 16 (+0.273) अंक हैं. वहीं प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की है. बेंगलुरु लीग चरण में 14 (+0.459) अंक बटोरने में कामयाब रही.
प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमेंचेन्नई सुपर किंग्स - 14 अंक (+0.392)
दिल्ली कैपिटल्स - 14 अंक (-0.377)
लखनऊ सुपर जायंट्स - 14 अंक (-0.667)
गुजरात टाइटंस - 12 अंक (-1.063)
पंजाब किंग्स - 10 अंक (-0.353)
मुंबई इंडियंस - 8 अंक (-0.318)
यह भी पढ़ें- VIDEO: यश दयाल ने बताई एक-एक बात, कैसे RCB ने फतह किया CSK का किला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं