विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

इन 4 टीमों ने शान से प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना

IPL 2024 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में शिरकत करेंगी उनका नाम पूरी तरह से सामने आ गया है.

इन 4 टीमों ने शान से प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना

IPL 2024 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें शिरकत करेंगी. उन सभी के नाम सामने आ गए हैं. सीजन का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम को 18 रन के अंतर से जीत हासिल करनी थी. जहां डु प्लेसिस एंड कंपनी 27 रन से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही. वहीं सीएसके की टीम को नाकामयाबी हाथ लगी है. जिसके वाद वह प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है.

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की है. मौजूदा समय में केकेआर के खाते में 19 (+1.428) अंक हैं और उसका एक मुकाबला शेष है. अगर वह अपने आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो वह 21 अंकों के साथ लीग चरण का समापन करेगी.

दूसरे स्थान पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम काबिज है. आरआर ने टूर्नामेंट में अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उसे 8 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में उसके खाते में 16 (+0.273) अंक हैं.

आरआर की टीम अगर अपना आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वह 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग चरण का समापन करेगी. वहीं उसे शिकस्त मिलती है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करती है तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. ऐसी स्थिति में आरआर की टीम तीसरे स्थान पर अपने लीग चरण का समापन करेगी.

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने 13 मुकाबलों में 7 जीत, 1 मैच ड्रा और 5 हार के बाद 15 (+0.406) अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है. हैदराबाद का आखिरी मुकाबला रविवार (19 मई) को पंजाब किंग्स के साथ है. 

वहीं चौथी टीम के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+0.459) ने प्लेऑफ में एंट्री ली है. बेंगलुरु लीग चरण में कुल 7 जीत हासिल करने में कामयाब रही. इसके अलावा उसे 7 मुकाबलों में शिकस्त का भी सामना करना पड़ा.

प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स - 14 अंक (+0.392)
दिल्ली कैपिटल्स - 14 अंक (-0.377)
लखनऊ सुपर जायंट्स - 14 अंक (-0.667)
गुजरात टाइटंस - 12 अंक (-1.063)
पंजाब किंग्स - 10 अंक (-0.347) : पंजाब का 1 मैच शेष है. हालांकि, जितने पर भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.
मुंबई इंडियंस - 8 अंक (-0.318)

यह भी पढ़ें- Virat Kohli: 37 छक्के, 59 चौके, बल्ले से निकले 708 रन, लीग स्टेज में पूरा बवाल रहे कोहली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad, Royal Challengers Bengaluru, Chennai Super Kings, Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com