KKR vs MI, IPL 2024: आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला शनिवार (11 मई) को कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर की टीम सीजन की अपनी 9वीं सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही. इसके साथ ही उसने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. वहीं आज के मुकाबले में एमआई की टीम को सीजन की 9वीं शिकस्त का सामना करना पड़ा है. (Scoreboard)
केकेआर की तरफ से दिए गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम 16 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन तक ही पहुंच पाई. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह भी नाकामयाब रहे. उन्होंने 22 गेंदों के सामना किया. इस बीच 181.82 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईशान किशन के अलावा एमआई के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे. उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 32 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का देखने को मिला.
राणा, वरुण और रसेल का जलवा
केकेआर की तरफ से एमआई के खिलाफ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल 2-2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इन तीनों गेंदबाजों के अलावा सुनील नरेन ने 1 सफलता प्राप्त की.
157 रन बनाने में कामयाब हुई थी केकेआर
इससे पहले ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 16 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाने में कामयाब हुई है.
टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 200.00 की स्ट्राइक रेट से 42 रन की सर्वाधिक पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले.
वेंकटेश के अलावा 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा ने 23 गेंद में 33 और आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 24 रन की पारी खेली. रिंकू सिंह 12 गेंद में 20 रन का योगदान देने में कामयाब रहे.
मुंबई की तरफ से इन गेंदबाजों का रहा जलवा
मुंबई इंडियंस के लिए केकेआर के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह रहे. दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः 2-2 विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा अंशुल कंबोज और नुवान थुषारा ने क्रमशः 1-1 सफलता प्राप्त की.
IPL 2024 : KKR vs MI | Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, straight from Eden Gardens and Kolkata
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं