इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को पीढ़ियों में पैदा होने वाला एक खिलाड़ी करार दिया जबकि उनके पूर्ववर्ती इयोन मोर्गन ने इस ऑलराउंडर को सच्चा नेतृत्वकर्ता बताया इंग्लैंड की 2019 की विश्व कप जीत के नायक स्टोक्स ने वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है जिससे क्रिकेट जगत सकते में है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम में अपने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी वनडे खेला जिसमें वह केवल पांच रन बना पाये. इंग्लैंड इस मैच में 62 रन से हार गया था.
* Photos में देखें बेन स्टोक्स का आखिरी ODI मैच, स्टार ऑलराउंडर की विदाई में इमोशनल हुए खिलाड़ी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘बेन की तरह खेलने वाले खिलाड़ी पीढ़ियों में एक पैदा होता है. इसलिए हमारे (वनडे टीम) लिये उनके बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चुनौती होगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनकी कमी खलेगी और इंग्लैंड के प्रशंसक के तौर पर यह कड़वा घूंट पीने जैसा है. यह वास्तव में दुखद है कि इस प्रारूप में हमें बेन की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन वनडे क्रिकेट के नुकसान का इंग्लैंड को निश्चित तौर पर टेस्ट क्रिकेट में फायदा मिलेगा.''स्टोक्स टी20 में खेलते रहेंगे और टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे. पूर्व कप्तान मोर्गन भी स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने से दुखी हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘वह सच्चा नेतृत्वकर्ता है जो विश्वास दिलाता है कि कुछ भी संभव है. उनके साथ इतने वर्षों तक खेलना बहुत बड़ी खुशी है और उनका 31 साल की उम्र में संन्यास लेना दुखद. '
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं