आखिरकार एक युग का अंत हो ही गया. और पता नहीं कि यह युग भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में लौटेगा भी या नहीं क्योंकि लगता नहीं कि कोई भी गेंदबाज आने वाले समय में 41 साल के इंग्लिश बॉलर के रिकॉर्ड के आस-पास पहुंच भी पाएगा. महान पेसर का दर्जा हासिल कर चुके जेम्स ए़ंडरसन (James Anderson) ने कहा है कि वह इस साल टेस्ट क्रिकेट से अलग हो जाएंगे. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सात सौ विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं और अब उनका अगला लक्ष्य दिवंगत शेन वॉर्न के 708 विकेट हैं. फिलहाल एंडरसन ने अभी तक खेले 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट हो चुके हैं.
एंडरसन ने अपनी इंस्टापोस्ट पर कहा, 'प्रत्येक शख्स को हेलो. मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि इन गर्मियों में लॉर्ड्स में खेले जाने वाला मेरा आखिरी टेस्ट मैच होगा. देश का 20 साल प्रतिनिधित्व करना करियर की शानदार यात्रा रही है. मैं एक बाल उम्र से अभी तक खेल रहा हूं. मुझे इंग्लैंड के लिए खेलने की कमी खलने जा रही है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह खेल से अलग होने का सही समय है." चलिए आप जेम्स एंडरसन के करियर के 6 बड़े कारनामों के बारे में जान लीजिए:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. शानदार करियर आगाज
यह साल 2003 था, जब एंडरसन ने जिंबाब्वे के खिलाफ बहुत ही शानदार् अंदाज में टेस्ट करियर का आगाज किया. एंडरसन ने पहले ही टेस्ट में 73 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इसमें चार विकेट बोल्ड थे. और अभी तक के सफर में एंडरसन करियर में 32 बार पांच पारी विकेट ले चुके हैं.
2. ट्रेंट ब्रिज में गजब का दबदबा (2008)
साल 2008 में एंडरसन ने गजब का दबदबा दिखाया, जब उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड की चूलें हिलाते हुए 43 रन देकर 7 विकेट चटकाए. उन्होंने कीवियों की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. और इंग्लैंड को पारी और 9 रन से मिली जीत में बहुत ही अहम योगदान दिया.
3. एशेज के बड़े हीरो बनकर उभरे (2010-2011)
एंडरसन के बारे में यह धारणा थी कि घरेलू हालात में उनका असर सीमित होता है, लेकिन एंडरसन ने आलोचकों को इस एशेज सीरीज में बहुत ही करारा जवाब दिया. सीरीज में 3-1 से मिली जीत में एंडरसन के 24 विकेट ने बहुत ही अहम रोल रहा और इस सीरीज से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कद खासा ऊंचा कर लिया.
4. पार की भारतीय बाधा (2012)
इस साल एंडरसन ने साल 2012 में कोलकाता में तीसरे टेस्ट में भारत की स्पिन मददगार पिच पर इस अवधारणा को तोड़ा. तब उन्होंने छह विकेट लेते हुए इंग्लैंड की सात विकेट से मिली जीत में अहम रोल निभाया. और इस पेसर ने भारत में लगभग तीन दशकों में पहली सीरीज जीतने में अहम योगदान दिाय.
5. छह सौ विकेट की उपलब्धि (2020)
अगस्त 2020 में एंडरसन ने 600 विकेट चटकाने वाले पहला पेसर बनकर दुनिया भर में धमाल मचा दिया. तब वर्षा प्रभावित मैच में साउथंप्टन में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अजहर अली को आउट कर उपलब्धि हासिल की. इस समय कोविड-19 की महामारी और मैदान पर प्रोटोकॉल के बावजूद साथियों ने शानदार् अंदाज में मैदान पर जश्नन मनाया.
6. सात सौ विकेट लेकर रचा इतिहास
एंडरसन ने इसी साल धर्मशाला में खेले गए सीरीज के पांचवें टेस्ट में कुलदीप यादव को आउट करके करियर का 700वां विकेट लिया. वह सात सौ विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर तीसरे गेंदबाज रहे. और यह आंकड़ा एक बार को तेज गेंदबाज के लिहाज से असंभव सा लगता है, लेकिन यह एक तथ्य है और इस गेंदबाज के कौशल के बारे में बताने के लिए काफी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं